टीकाकरण के बाद बच्ची को गंभीर रिएक्शन,पूरे शरीर में हुए फोड़े, कलेक्टर ने 3 सदस्यीय जांच टीम गठित की 5 वर्षीय मानवी बघेल को आंगनबाड़ी केंद्र में नियमित टीकाकरण के दौरान इंजेक्शन लगाया गया था,जिसके बाद बच्ची के पूरे शरीर में फोड़े निकल आए।
हालत बिगड़ने पर उसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया,जहां 15 दिन इलाज के बाद अब रायपुर रेफर कर दिया गया है।
बच्ची के परिजनों का आरोप है कि टीका लगाए जाने के दौरान आरएचओ, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानीन की मौजूदगी थी, लेकिन किसी ने अब तक स्थिति की गंभीरता को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की।

मानवी की आंख और कान में भी गंभीर इन्फेक्शन हो गया है और आंख तक नहीं खुल पा रही है।
