सेन्सर बोर्ड को ठेंगा दिखाते हुए अमित जानी ने बिना 61 कट के अपलोड की उदयपुर फाइल्स, विवेक अग्निहोत्री पे लगाया उनकी फ़िल्म के खिलाफ साजिश रचने का आरोप
कहा अग्निहोत्री ने साजिश करके उदयपुर फाइल्स में 61 कट लगवाए, आज 10 मार्च को सुबह 8 बजे उदयपुर फाइल्स की Uncensored कॉपी JANI FIREFOX पे अपलोड कर दी गई, जिसको लाखो की संख्या में लोग देख रहे है, उदयपुर फाइल्स पे अरशद मदनी की याचिका के बाद दिल्ली उच्च न्यायलय द्वारा रोक लगा दी गई थी जिसके बाद 61 कट के बाद फ़िल्म को 8 अगस्त को रिलीज की अनुमति मिली थी
कम सिनेमा मिलने के कारण फ़िल्म एक सप्ताह ही बॉक्स ऑफिस पे टिक सकी थी आज जानी फायरफॉक्स फ़िल्म द्वारा उदयपुर फाइल्स को यूट्यूब पे रिलीज कर दिया गया है
अमित जानी का कहना है वे इसको OTT को भी दे सकते थे लेकिन वहाँ भी CENSORED COPY की डिमांड की जा रही थी जबकि वे अपनी फ़िल्म को मूल रूप में दिखाना चाहते थे अमित जानी ने आरोप लगाया कि फ़िल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री द्वारा साजिश के तहत उदयपुर फाइल्स में 61 कट्स लगवाए गए थे जिससे कन्हैया लाल के इंसाफ की कहानी कमजोर हुईं
