By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: यौन शोषण के झूठे आरोप में शंकराचार्य को फंसाने की ‘गहरी साजिश’ का भंडाफोड़: हाईकोर्ट की सख्ती! पुलिस कमिश्नर और SP तक पहुंचा मामला; ‘आजतक’ चैनल के मालिक व एंकर भी साजिश में शामिल?
Share
Notification
Latest News
‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!
Movie Zone SDEO's Story मूवी रिव्यू
‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!
Movie Zone SDEO's Story मूवी रिव्यू
अयोध्या में अखिलेश यादव के विरुद्ध संघाचार्य संतों की बैठक! दोहरा चरित्र उजागर!
संपादकीय
विशेष खोजी आलेख: क्या 2024 में 51 सीटों की ‘डिजिटल चोरी’ कर 240 तक पहुँची थी BJP? चुनाव आयोग के अंदरूनी दस्तावेजों से फूटा महाघोटाला!
खोजी आलेख
सुप्रीम-कोर्ट का पुनर्गठन हो
भाषा और साहित्य
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » समाचार » संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही » यौन शोषण के झूठे आरोप में शंकराचार्य को फंसाने की ‘गहरी साजिश’ का भंडाफोड़: हाईकोर्ट की सख्ती! पुलिस कमिश्नर और SP तक पहुंचा मामला; ‘आजतक’ चैनल के मालिक व एंकर भी साजिश में शामिल?
अपराधन्यायपालिका

यौन शोषण के झूठे आरोप में शंकराचार्य को फंसाने की ‘गहरी साजिश’ का भंडाफोड़: हाईकोर्ट की सख्ती! पुलिस कमिश्नर और SP तक पहुंचा मामला; ‘आजतक’ चैनल के मालिक व एंकर भी साजिश में शामिल?

ISD News Network
By ISD News Network 15 Min Read
Share
15 Min Read
SHARE

इंडिया स्पीक्स डेली ब्यूरो, प्रयागराज। सनातन धर्म के सर्वोच्च पदों में से एक, ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज और उनके शिष्य स्वामी प्रत्यक्चैतन्य मुकुन्दानन्द गिरि को बाल यौन शोषण (पॉक्सो एक्ट) के झूठे मुकदमे में फंसाकर कलंकित करने की बेहद सनसनीखेज और गहरी आपराधिक साजिश का भंडाफोड़ लगातार हो रहा है। यह मामला अब न केवल इलाहाबाद उच्च न्यायालय की दहलीज पर पूरी सख्ती के साथ गूंज रहा है, बल्कि इस मामले में प्रयागराज के पुलिस आयुक्त (Police Commissioner) और पुलिस अधीक्षक (SP) को भी दो अलग-अलग विस्तृत लिखित शिकायतें सौंपकर चौतरफा कानूनी घेराबंदी कर दी गई है।

इस पूरे प्रकरण में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब शिकायतकर्ता ने देश के एक प्रतिष्ठित समाचार चैनल ‘आज तक’ (Aaj Tak) के शीर्ष प्रबंधन, संपादकों और एंकरों को इस साजिश में शामिल होने और पॉक्सो कानून के उल्लंघन का आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करने की मांग की।

1. इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: 24 घंटे में आदेश तामील करने का निर्देश

इस पूरी साजिश की परतें तब खुलनी शुरू हुईं जब शाहजहाँपुर निवासी पत्रकार रमाशंकर दीक्षित ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में संविधान के अनुच्छेद 226 के अंतर्गत एक रिट याचिका दायर की। याचिका पर सुनवाई करते हुए माननीय न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर की एकल पीठ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट (इंस्ट्रक्शन) तलब कर ली है।

More Read

संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?
अंगद का पैर सत्ता के दंभ पर नही अपितु सत्य,धर्म के आधार पर स्थिर था- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी
क्या मजाक है? संघ सिंडिकेट अब करेगा सनातनी शास्त्रों का उद्धार?
दिल्ली SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चाबुक: 43.33 लाख नागरिकों को ‘लापता’ बताकर बाहर किया, फॉर्म 6, 7 और 8 के मनमाने फेरबदल पर पूर्ण रोक!

न्यायालय ने इस मामले के मुख्य सूत्रधार और शामली के कांधला थाने के हिस्ट्रीशीटर आशुतोष ब्रह्मचारी उर्फ आशुतोष पाण्डेय को मुकदमे में प्रतिवादी (पक्षकार) के रूप में सम्मिलित करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए रजिस्ट्रार (अनुपालन) को निर्देशित किया कि वे इस आदेश की प्रति बरेली परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IG), शाहजहाँपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) और थाना सदर बाजार के थाना प्रभारी को आगामी 24 घंटे के भीतर संबंधित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेटों (CJM) के माध्यम से प्रेषित करना सुनिश्चित करें। मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई 2026 को नए वाद (Fresh Case) के रूप में सूचीबद्ध की गई है।

2. ‘आज तक’ चैनल के मालिकों, संपादकों और एंकरों पर FIR की प्रमुख मांग

स्वामी प्रत्यक्चैतन्य मुकुन्दानन्द गिरि द्वारा पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई लिखित शिकायतों में टीवी टुडे नेटवर्क (‘आज तक’ चैनल) की भूमिका को बेहद संदिग्ध और कानून का उल्लंघन करने वाला बताया गया है। शिकायत में मांग की गई है कि नाबालिग पीड़ित की निजता और गरिमा को तार-तार करने के आरोप में चैनल के जिम्मेदार पदाधिकारियों पर पॉक्सो अधिनियम, 2012 की धारा 23(1), 23(2) एवं 23(3) के अंतर्गत विधिसम्मत एफआईआर पंजीकृत की जाए। शिकायत में टुडे न्यूज नेटवर्क के मालिक अरुण पुरी: स्वामी, पूर्णकालिक निदेशक / चेयरपर्सन / मुख्य संपादक, कली पुरी भंडल: वाइस चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, सुप्रिय प्रसाद: समाचार निदेशक, नेहा बाथम एवं अर्पिता आर्या: एंकर, आशीष श्रीवास्तव: संवाददाता और कुमार अभिषेक: उत्तर प्रदेश प्रमुख प्रसारण एवं अनुमोदन के लिए उत्तरदायी बताते हुए नामजद किया गया है।

शिकायत के अनुसार, आरोपी आशुतोष ब्रह्मचारी ने कथित नाबालिग पीड़ित को अगवा कर अवैध रूप से अपनी अभिरक्षा में रखा और उसे साक्षात्कार के लिए आजतक के समक्ष प्रयागराज में प्रस्तुत किया। तत्पश्चात, 26 फरवरी 2026 को ‘आज तक’ समाचार चैनल द्वारा इस कथित नाबालिग पीड़ित का साक्षात्कार बार-बार टेलीविजन और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों पर प्रसारित किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यद्यपि बालक का चेहरा ढका गया था, लेकिन उसकी वास्तविक आवाज में उससे कथित लैंगिक शोषण की पूरी आपबीती कहलवाकर प्रसारित की गई। इससे उसकी पहचान प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से सार्वजनिक हो गई, जो पॉक्सो एक्ट की धारा 23 का स्पष्ट उल्लंघन है और न्यायहित में इन सभी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई आवश्यक है।

हालांकि बाद में अदालत में हुई एक अन्य सुनवाई में और दैनिक भास्कर की एक खोजी रिपोर्ट में इस साजिश से पर्दा उठ गया कि आशुतोष हिस्ट्रीशीटर ने जिन्हें पीड़ित बटुक बनाकर पेश किया था, वो न कभी शंकराचार्य से मिले, न कभी उनके गुरुकुल में पढ़े और न ही वो शंकराचार्य या उनके शिष्यों के कभी संपर्क में आए।

3. अपहरण और जालसाजी का शिकार बने दोनों बटुक, दैनिक भास्कर का बड़ा खुलासा

आजतक के उलट दैनिक भास्कर ने अपनी एक खोजी रिपोर्ट से इस पूरी साजिश का भंडाफोड़ किया है। इस पूरे विवाद की जड़ में शामिल दोनों बटुकों द्वारा शंकराचार्य पर लगाए गए आरोपों की हकीकत को ‘दैनिक भास्कर’ ने अपनी खोजी पत्रकारिता में पूरी तरह उजागर कर दिया है। ‘दैनिक भास्कर’ द्वारा प्रकाशित ग्राउंड रिपोर्ट और खुफिया कैमरे (Sting Operation) पर किए गए खुलासे से यह साफ हो गया है कि दोनों बटुकों ने कभी भी अपनी मर्जी से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर कोई आरोप नहीं लगाया था, बल्कि वे खुद आशुतोष ब्रह्मचारी के खौफनाक षड्यंत्र का शिकार हुए थे। मुख्य आरोपी आशुतोष महाराज ने एक सोची-समझी साजिश के तहत एक बटुक को उसके स्कूल से उठवा लिया और 10 दिनों से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा, जबकि उसके पिता को भी तीन दिनों तक अवैध हिरासत में रखा गया। ‘दक्षिणा कार्ड’ बनवाने के बहाने कोरे कागजों पर लिए गए हस्ताक्षरों का दुरुपयोग कर संतों के खिलाफ एक झूठा पॉक्सो (POCSO) केस गढ़ा गया। खुद पीड़ितों (बटुकों और उनके परिजनों) ने कैमरे के सामने यह कबूल किया है कि उनका शंकराचार्य या उनके आश्रम से कभी कोई संपर्क ही नहीं रहा, जिससे पूज्य संतों को बदनाम करने की इस पूरी साजिश का भंडाफोड़ हो गया।

4. दैनिक भास्कर बनाम आजतक: एक तरफ खोजी पत्रकारिता के मानदंड, दूसरी तरफ साजिशकर्ताओं का टूल

यह पूरा मामला देश के दो बड़े मीडिया घरानों की पत्रकारिता के चरित्र और उनके मानदंडों के बीच एक बड़ी लकीर खींचता है। एक तरफ जहां ‘दैनिक भास्कर’ इस पूरे विवाद के पीछे छिपी गहरी साजिश को बेनकाब करने के लिए खोजी पत्रकारिता (Investigative Journalism) के उच्चतम मानदंडों को पूरा करने में जुटा था—जिसने ग्राउंड पर जाकर, पीड़ितों से बात कर और खुफिया कैमरों की मदद से सच को जनता के सामने रखा। वहीं दूसरी तरफ, ‘आज तक’ समाचार चैनल कथित तौर पर साजिशकर्ताओं के एक ‘टूल’ के रूप में काम करता हुआ दिखाई दे रहा था। ‘आज तक’ ने बिना किसी गहन पड़ताल या तथ्यों की सत्यता जांचे, मुख्य साजिशकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी के इशारे पर अवैध अभिरक्षा में रखे गए कथित नाबालिग बटुकों का साक्षात्कार बार-बार टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया। ‘आज तक’ का यह गैर-जिम्मेदाराना कृत्य न केवल एकतरफा और एजेंडा-संचालित पत्रकारिता को दर्शाता है, बल्कि नाबालिग की आवाज को बिना बदले प्रसारित कर उसकी पहचान सार्वजनिक करना पॉक्सो कानून के तहत एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है, जिसके लिए चैनल के शीर्ष प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर की मांग की जा रही है।

5. क्या है पूरा मामला और आरोप?

शिकायत पत्रों और हाईकोर्ट की याचिका के अनुसार, यह पूरा मामला पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज और उनके शिष्य स्वामी मुकुन्दानन्द गिरि को ऐसे झूठे संगीन मामलों में फंसाने के लिए रचा गया था, जिनमें 10 वर्ष, 20 वर्ष, आजीवन कारावास या मृत्युदंड तक का प्रावधान है। इसके तहत थाना झूंसी, प्रयागराज में एक फर्जी एफआईआर (संख्या 0058/2026) दिनांक 21.02.2026 को दर्ज कराई गई थी, जिसके कारण दोनों संतों को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत लेनी पड़ी थी।

साजिश के मुख्य बिंदु (शिकायत के आधार पर):-

*नाबालिगों का अपहरण और बंधक बनाना: दिनांक 07.07.2026 को ‘दैनिक भास्कर’ के डिजिटल संस्करण में प्रकाशित एक खोजी रिपोर्ट और वीडियो इंटरव्यू में कथित पीड़ित बटुक, उसके पिता और चाचा ने खुद स्वीकार किया कि उनका शंकराचार्य से कभी कोई परिचय या संपर्क नहीं रहा और न ही वे कभी उनके आश्रम में रहे। उन्होंने कबूल किया कि बटुक को स्कूल से अगवा कर 10 दिन से अधिक और उसके पिता को 3 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया था।

*‘दक्षिणा कार्ड’ के बहाने जालसाजी: पीड़ितों ने स्वीकार किया कि उनसे ‘दक्षिणा कार्ड’ बनवाने के बहाने कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराए गए थे, जिनका दुरुपयोग कर बाद में इस झूठे आपराधिक मुकदमे की रचना की गई।

*पत्रकार पर दबाव और रेकी: हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले शाहजहाँपुर के पत्रकार रमाशंकर दीक्षित का आरोप है कि 18 फरवरी 2026 को तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें धन का प्रलोभन देकर अपनी दो नाबालिग पुत्रियों के माध्यम से शंकराचार्य पर यौन शोषण का झूठा आरोप लगाने का दबाव बनाया था। प्रस्ताव ठुकराने पर उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई और घर की रेकी कराई गई।

*पुलिस की संदिग्ध भूमिका: पीड़ितों और पत्रकार, दोनों का आरोप है कि सुरक्षा में लगाए गए कुछ पुलिसकर्मियों ने भी आशुतोष ब्रह्मचारी के प्रभाव में आकर उन पर बयान बदलने का दबाव बनाया था।

5. ‘गुरुजी के आदेश’ पर रची गई साजिश: चैट्स और ऑडियो लीक

शिकायतकर्ता ने पुलिस को सौंपे गए साक्ष्यों में यह प्रमाणित किया है कि आशुतोष ब्रह्मचारी ने खुद 9 जून से 14 जून 2026 के बीच अपने आधिकारिक फेसबुक पोस्ट और NDTV, टॉप सीक्रिट व शिप्रा दर्पण जैसे यूट्यूब चैनलों को दिए साक्षात्कारों में स्वीकार किया कि यह मुकदमा फर्जी था और उसने इसे कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों व पुलिस अधिकारियों के दबाव में दर्ज कराया था। इस संबंध में आज तक डिजिटल, डेक्कन हेराल्ड, तेलंगाना टुडे और PGurus की खबरें भी संलग्न हैं।

11 जून 2026 को जर्नलिस्ट संजय तेली नामक यूट्यूबर द्वारा सार्वजनिक किए गए एक व्हाट्सएप संवाद (जो माघ मेला प्रयागराज 2026 के दौरान का है) के अनुसार, स्वामी रामभद्राचार्य जी के घोषित उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास (जय भैया) ने आशुतोष ब्रह्मचारी को निर्देश दिया था:-

जय भैया:“आप मेरी भाई हो तो अविमुक्तेश्वरानंद ओर उसके चेले मुकुंदा नंद पर पॉक्सो एक्ट का मुकदमा कराओ।“

आशुतोष:“आपको क्या दुश्मनी है अविमुक्तेश्वरानंद से?”

जय भैया:“मेरी नहीं है… आदेश गुरु जी का है।“

इस चैट में जय भैया द्वारा कथित तौर पर प्रशासनिक अधिकारी अवनीश अवस्थी जी से बात कराने और थाना स्तर पर पैरवी करने का भी जिक्र है। इसके अलावा, News18 उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड पर 16.06.2026 को प्रसारित एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में स्वामी रामभद्राचार्य और आशुतोष ब्रह्मचारी के मध्य हुई कथित वार्ता का भी हवाला दिया गया है।

6.BNS और पॉक्सो एक्ट की इन गंभीर धाराओं में कार्रवाई की मांग

शिकायतकर्ता स्वामी प्रत्यक्चैतन्य मुकुन्दानन्द गिरि ने दोनों पुलिस कप्तानों से अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की निम्नलिखित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है:

*धारा 61(2): आपराधिक षड्यंत्र

*धारा 229, 230, 231, 232, 233: मिथ्या साक्ष्य गढ़ना, देना और गढ़े हुए साक्ष्य का उपयोग करना

*धारा 248: क्षति कारित करने के आशय से गंभीर अपराध का झूठा आरोप लगाना

*धारा 127(3) & (4), 137, 138: व्यपहरण (अपहरण) और अवैध रूप से बंधक बनाकर रखना

*धारा 336, 339, 340, 351: आपराधिक अभित्रास और जान से मारने की धमकी देना

*POCSO Act, 2012 की धारा 23(1), (2) व (3): मीडिया द्वारा पीड़ित बालक की निजता व विधिक संरक्षण का उल्लंघन

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता डॉ. गजेन्द्र सिंह यादव ने माननीय उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोर्ट द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार से एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तलब करना और आशुतोष ब्रह्मचारी को प्रतिवादी बनाने का निर्देश देना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।

अब जबकि यह मामला हाईकोर्ट की सख्त निगरानी में आ चुका है और पुलिस कमिश्नर व एसपी को डिजिटल पेन ड्राइव में सुरक्षित 23 अकाट्य साक्ष्यों (व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट्स, वीडियो, कॉल रिकॉर्ड्स) के साथ शिकायत सौंप दी गई है, सनातन धर्म के शंकराचार्य के खिलाफ रचे गए इस चक्रव्यूह का सच बहुत जल्द सामने आने की उम्मीद है। पुलिस प्रशासन और न्यायालय के अगले कदम पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं।

ISD News Network July 11, 2026
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: #jyotirmath #Shankaracharya, #shankaracharyaavimukteshwaranand, Aaj Tak Chairman Arun Puri, aajatak fake news, Allahabad high court, ashutosh brahmchari vs shankaracharya, Shankaracharya

Related

मलेक्ष ने कर दी लॉज में महिला की गला दबाकर हत्या !

अर्चना कुमारी। नवी मुंबई के इलाके में स्थित एक लॉज...

July 11 2026

ब्राह्मण लड़की से गैंगरेप ! 

अर्चना कुमारी। मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में एक ब्राह्मण...

July 11 2026

Collegium Vs Govt में CJI चंद्रचूड़ का बड़ा कदम: 4 द‍िन क‍िया मंथन, उसके बाद पब्‍ल‍िक को बता दी IB और RAW की र‍िपोर्ट

केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम (Supreme Court Collegium)...

July 11 2026

अब पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया !

अर्चना कुमारी। मणिपुर में दो कुकी महिलाओं को निर्वस्त्र कर...

July 11 2026

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

अपराधसंघवादसंपादकीय

संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?

November 9, 2026
Events and Activities

अंगद का पैर सत्ता के दंभ पर नही अपितु सत्य,धर्म के आधार पर स्थिर था- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी

November 4, 2026
SDEO's Story

क्या मजाक है? संघ सिंडिकेट अब करेगा सनातनी शास्त्रों का उद्धार?

November 3, 2026
खोजी आलेखन्यायपालिका

दिल्ली SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चाबुक: 43.33 लाख नागरिकों को ‘लापता’ बताकर बाहर किया, फॉर्म 6, 7 और 8 के मनमाने फेरबदल पर पूर्ण रोक!

October 29, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?