संदीप देव। देश में ‘पिंक रिवोल्यूशन’ बढ़ाने वाले मोदी, सामाजिक समरसता के लिए बीफ खाने की वकालत करने वाले ‘संघावत’ और बीफ एक्सपोर्टरों से चंदा लेने वाली भाजपा से १०० गुणा अधिक भारतीय और हिंदुओं का सम्मान करने वाले व्यक्ति हैं यह कांग्रेस के मुस्लिम विधायक आतिफ अकील!
हमारे लिए अब हर वह व्यक्ति और नेता सम्मानित है जो गाय, गायत्री (वेद), गंगा, ग्रंथ (सनातन धर्म शास्त्र) और गोविंद (भगवान के अवतार, मूर्ति पूजा का सम्मान) के प्रति आदर रखता हो।
हिन्दू संघ-भाजपा के गुलाम नहीं हैं। हिंदुओं से संघ-भाजपा बनी है, न कि संघ-भाजपा से हिंदू! कान खोलर सुन लो देशद्रोही-हिंदू द्रोही संघियों!
खबर:-
कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने मप्र विधानसभा में एक अशासकीय संकल्प पेश करते हुए गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करने की मांग की है। उन्होंने सदन में तर्क दिया कि चूंकि हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और वह करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है, इसलिए उसे राष्ट्रीय पशु का सम्मान मिलना चाहिए।

अपने प्रस्ताव में विधायक ने यह भी मांग रखी कि गाय की मृत्यु होने पर उसका पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गौ-रक्षा की दिशा में कड़ा कदम उठाते हुए गाय के चमड़े के व्यापार पर भी पूर्णतः प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया।
ज्ञात हो कि आतिफ अकील मप्र के भोपाल से कांग्रेस के विधायक हैं।
