RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसाबले के पाकिस्तान से बातचीत की पैरवी पर राजनीति गरम ह़ गई है। कांग्रेस ने इसे संघ का देशद्रोही आचरण करार दिया है।
कांग्रेस के औपचारिक एक्स हैंडल के पोस्ट में कहा गया है कि
RSS का पाकिस्तान प्रेम फिर सामने आया है। RSS के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा
• भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए
• पाकिस्तान को वीजा देना चाहिए। उनके साथ खेलकूद और व्यापार भी होना चाहिए

याद रहे 2015 में नरेंद्र मोदी बिन बुलाए ही पाकिस्तान चले गए थे, और नवाज शरीफ की नवासी की शादी में दावत का मजा लिया था। मोहन भागवत ने भी पाकिस्तान को ‘हमारा भाई’ कहा था। साथ ही मोदी सरकार से पाकिस्तान से संबंध सुधारने की अपील की थी। एक तरफ पाकिस्तान लगातार भारत और भारतीयों के खिलाफ जहर उगलता है। आतंकी भेजकर हमारे लोगों की हत्याएं करवाता है। दूसरी तरफ RSS-BJP के लोग उसी पाकिस्तान को पुचकारते हैं, लाड-प्यार जताते हैं। इन देशद्रोहियों पर धिक्कार है।
सत्य को दबने न दें!
सोशल मीडिया हमारी पहुँच को सीमित कर रहा है, लेकिन वस्तुनिष्ठ पत्रकारिता के प्रति आपकी निष्ठा इस लड़ाई में जीत दिला सकती है। India Speak Daily के विशेष लेख और ऑडियो सीधे प्राप्त करने के लिए हमें सब्सक्राइव करें।
https://indiaspeakdaily.in/category/subscribers-exclusive/
