By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Reading: चमक-धमक के पीछे आखिर क्या है ‘Bollywood Dark Secret’ ?
Share
Notification
Latest News
न्यायपालिका में बंद दरवाजों के बीच चल रही सौदेबाजी पर एक न्यायाधीश का विस्फोट!
न्यायपालिका संपादकीय
चुनावी मशीनरी पर संस्थागत कब्जे की नई ‘क्रोनोलॉजी’: कहीं भाई स्पीकर, कहीं पिता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष—चुनावी कुर्सियों पर ‘हितों के टकराव’ का खतरनाक राष्ट्रीय सिंडिकेट!
खोजी आलेख
आखिर इतनी डरी हुई क्यों है सरकार? #ISD Live Video
ISD videos
मोदी सरकार की ‘झुकती रीढ़’ और एलन मस्क का दुस्साहस! जब मोदी सरकार ने मस्क के लिए बदला कानून, तो मस्क ने शुरू की ब्लैकमेलिंग!
खोजी आलेख
देश में दूसरा आपातकाल! आखिर इतनी डरी हुई क्यों है सरकार?
संपादकीय
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > Blog > पाॅप कल्चर > बॉलीवुड न्यूज़ > चमक-धमक के पीछे आखिर क्या है ‘Bollywood Dark Secret’ ?
बॉलीवुड न्यूज़

चमक-धमक के पीछे आखिर क्या है ‘Bollywood Dark Secret’ ?

Vipul Rege
By Vipul Rege 9 Min Read
Share
9 Min Read
Radhika Apate on Dark Secret of Bollywood
SHARE

‘मुझसे कहा जाता था कि एक एक्ट्रेस को खुशी-खुशी सेक्स करने आना चाहिए। वो मुझे जहां भी मन हो छूता था, जहां भी दिल करे वो मुझे किस करता था, मैं ये सब देखकर शॉक्ड थी। वो मेरे कपड़ों के अंदर अपना हाथ ले जाता था, जब मैंने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने कहा कि अगर तुम्हें इस इंडस्ट्री में काम करना है तो ये सही एटिट्यूड नहीं है।’ अभिनेत्री उषा जाधव का ये रोंगटे खड़े कर देने वाला बयान कास्टिंग काउच के बारे में दिया गया है। सरोज खान के विवादास्पद बयान के बाद बॉलीवुड के गड़े मुर्दे बाहर निकल आए हैं।

एक प्रतिभाशाली लड़की मुंबई के एक जाने-माने निर्देशक के ऑडिशन में पहुँचती है। उसे भरोसा है कि उन पचास लड़कियों में वह चुन ली जाएगी। उसकी डायलॉग डिलेवरी और स्क्रीन प्रेजेंस भी औरों से बेहतर थी। लड़की ऑडिशन के बाद बड़ी उम्मीद लेकर निर्देशक के केबिन में प्रवेश करती है। निर्देशक सिगरेट की राख एश ट्रे में झाड़ता हुआ कहता है कि उसे फिल्म का रोल पाना है तो निर्देशक और निर्माता का बिस्तर गर्म करना होगा। लड़की अवाक सी निर्देशक को देखती रह जाती है और बोझिल क़दमों से घर लौट आती है।

ये कहानी हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री की सच्ची तस्वीर है। बॉलीवुड में कास्टिंग काउच आज से नहीं बल्कि साठ के दशक से भी पहले से चली आ रही है। सिर्फ फिल्म उद्योग में ही नहीं बल्कि ये घिनौना रिवाज राजनीति और दूसरे क्षेत्रों में भी फलफूल रहा है। आज लड़कियां नहीं बल्कि संघर्ष कर रहे लड़के भी कास्टिंग काउच का शिकार बन रहे हैं। ये गन्दी परम्परा हमारे यहाँ पश्चिमी देशों से आई। सन 1910 में अमेरिका से इसकी शुरुआत हुई और उसके बाद यूरोप पार करके ये महामारी एशिया में भी पहुँच गई। मुंबई फिल्म उद्योग में प्रवेश करने वाले हर युवा लड़के-लड़की को अंदर से मालूम होता है कि आगे जाकर कास्टिंग काउच से सामना होना ही है। जो नई लड़कियां अपने पोर्टफोलियो लेकर कास्टिंग वालों के चक्कर लगाती हैं, उनमे आधी से अधिक काम पाने के लिए अपने कपडे उतार चुकी होती है। यही संघर्षरत लड़कों के साथ भी होता है। कौमार्य की ये रिश्वत कास्टिंग डाइरेक्टर से लेकर फिल्म निर्देशक और निर्माता तक को बांटनी पड़ती है।

रोल के बदले सेक्स की मांग

More Read

Movie Review  ‘शैतान’ डराती कम , मानसिक रुप से प्रताड़ित अधिक करती है
रणदीप हो सकते हैं भाजपा के नए ‘पोस्टर बॉय’, रोहतक से लड़ सकते हैं चुनाव
Box Office :कम बजट के कारण संभली ‘आर्टिकल 370’, ‘हनुमान’ ब्लॉकबस्टर
सात बार समन, कोर्ट से गैर हाज़िर, घर से भी लापता जया प्रदा ‘फरार’ घोषित

हाल ही में कास्टिंग काउच का तूफ़ान उस वक्त खड़ा हो गया जब कोरियोग्राफर सरोज खान ने ये कहकर सनसनी मचा दी कि कास्टिंग काउच तो हमेशा से चलता आ रहा है और फिल्म उद्योग भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने कहा था कि यह कम से कम रोजगार तो उपलब्ध कराता है। ऐसा नहीं है कि ये बात सरोज खान ने ही की हो। कंगना रनौत, राधिका आप्टे, रणवीर सिंह, आयुष्यमान खुराना, कल्कि कोचलिन, टिस्का चोपड़ा, पायल रोहतगी और जाने कितने सितारें हैं जिन्होंने कास्टिंग काउच की बात स्वीकारी है। टिस्का चोपड़ा और पायल को रोल के बदले सेक्स की मांग की गई थी। यहाँ सिर्फ बी ग्रेड और सी ग्रेड फिल्मों में जिस्म के सौदे नहीं होते बल्कि बड़े निर्माता-निर्देशक भी इसमें लिप्त हैं।

National Award-winning actress Usha Jadhav, best known for her films ‘Traffic Signal’, ‘Dhag’, ‘The Mumbai Trilogy’ and ‘Veerappan’, recounted an instance as she was directly instructed to “sleep” with a person who could provide her a chance to act in a film

पचास के दशक से ही है चलन

दिवंगत अभिनेता शशि कपूर ने स्वीकार किया था कि पचास के दशक से ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ये गंदगी घर कर गई थी। उस दौर की कई नामचीन अभिनेत्रियां इसका शिकार हुई थी। पिछले दिनों वरिष्ठ अभिनेत्री डेजी ईरानी ने खुलासा किया था कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान छह साल की आयु में उनके साथ दुष्कर्म किया गया था। राधिका आप्टे ने कास्टिंग काउच के लिए जिम्मेदार लोगों के लिए इशारा करते हुए कहा था ‘वे लोग इंडस्ट्री में भगवान की तरह है। यदि आप उनका नाम लेते हैं तो यहाँ आपको कोई काम नहीं देगा।’ कंगना रनौत का उदाहरण रोंगटे खड़े कर देने वाला है। तनु वेड्स मनु के रोल के बदले उनसे सेक्स की मांग की गई थी। जबकि उस समय तक कंगना जाना-माना नाम हो चुकी थी, इसके बावजूद उनसे सेक्स की मांग की गई थी।

डाक्यूमेंट्री उठाएगी सच पर से पर्दा

शनिवार को बीबीसी एक डाक्यूमेंट्री का प्रदर्शन करने जा रहा है। ‘बॉलीवुड डार्क सीक्रेट’ नामक इस डॉक्युमेंट्री में अभिनेत्री राधिका आप्टे और उषा जाधव ने इंडस्ट्री में अनुभवों को शेयर किया है। इन दोनों अभिनेत्रियों ने कहा है कि ऐसे मामले में पीड़ित हमेशा आगे आने से बचते हैं। उषा जाधव ने तो कई हैरान करने वाली बातें बताई हैं। उन्होंने कहा कि उनसे ये कहा जाता था कि करियर बनाना है तो अभिनेत्री को खुशी-खुशी सेक्स करने आना चाहिए। बीबीसी की इस डाक्यूमेंट्री के प्रदर्शन के बाद हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री कई सवालों से घिरने जा रही है। कास्टिंग काउच का मुद्दा अचानक नहीं उठाया गया है। इस डाक्यूमेंट्री के चलते ये विवाद कब्र से निकलकर बाहर आ गया है।

रणबीर सिंह भी हुए हैं शिकार

ये तस्वीर पचास के दशक की है। फोटो में दिखाई दे रहे फिल्म निर्देशक अब्दुल रशीद कारदार हैं। फोटो में वे नई लड़कियों के ऑडिशन लेते दिखाई दे रहे हैं। पचास के दशक में जब लड़की को निर्देशक के ऑफिस में कपडे उतारने पड़ते थे तो आज सोचिये क्या हालत होंगे। स्टार पुत्र रणबीर कपूर कहते हैं कि मैंने आज तक कास्टिंग काउच का सामना नहीं किया। कास्टिंग काउच का सामना वही करते हैं जो संघर्ष करके यहाँ आते हैं। रणबीर कपूर को तो नहीं लेकिन रणवीर सिंह को कास्टिंग काउच का अनुभव जरूर हो चुका है और उन्होंने इस बात का जिक्र भी किया है कि वे जिस निर्माता को पोर्टफोलियो देने जाते थे वह उनसे कुछ और ही चाहता था।

Casting Couch in 1950 Era

मुंह खोला तो कोई साथ नहीं देता
मुंबई में ये बात आम है कि कोई नया लड़का या लड़की कास्टिंग डाइरेक्टर के चंगुल से साबुत बचकर नहीं जा सकता। सूत्रों के मुताबिक 99 प्रतिशत स्ट्रगलर लड़कियां काम के बदले अपना कौमार्य सौंप देती है। ऐसा ही आंकड़ा लड़कों का भी है, जिन्हे काम के बदले यौन शोषण का शिकार होना पड़ता है। जिस्म का सौदा करने के बाद भी पक्का नहीं होता कि आगे काम मिलता रहेगा। कोई फिल्म हिट हो गई तो कास्टिंग काउच के सिलसिले पर रोक लगती है वरना ये सिलसिला चलता ही जाता है। सरोज खान जैसे लोग जब फिल्म इंडस्ट्री का सच सामने लाते हैं तो उन्हें किसी का साथ नहीं मिलता। कंगना हो या पायल रोहतगी, इन सबने ख़ामोशी के साथ इस गंदगी को सहा है।

URL: bollywood-dark-secret-of-casting-couch

Keywords: Casting Couch dark side of bollywood, Usha Jadhav, Sri Reddy, Saroj Khan, Radhika Apte, casting couch, Bollywood dark secret, बॉलीवुड डार्क सीक्रेट, सरोज खान, राधिका आप्टे, कास्टिंग काउच, ऊषा जाधव, Bolliwood News, Bollywood, casting couch, Me Too movement

Vipul Rege April 26, 2018
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Bolliwood News, Bollywood, casting couch, Me Too movement

Related

काले चीते तुम फिर किसी वकांडा का उगता सूर्य देखो

उसके आधे प्रशंसक उसके असली नाम कैडविक बोसमैन से नहीं...

August 30 2020

नेटफ्लिक्स राजामौली की फिल्म मोटे दाम पर खरीद सकता है लेकिन सलमान की नहीं

बंगाली,मराठी, तमिल, तेलगु भाषा की फिल्मों ने ओटीटी पर बेहतर...

May 28 2021

Kalki 2898 AD प्रभास बॉक्स ऑफिस पर एक प्रबल संभावना माने जाते हैं

टीज़र प्रभास के लाखों प्रशंसकों ने पसंद किया है।

July 22 2023

भारत का भगोड़ा ललित मोदी सुष्मिता सेन के साथ विवाह करेगा

वर्षों तक भारतीय एजेंसियां ललित मोदी को भारत लाने की...

July 15 2022

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Vipul Rege
पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
Leave a comment

Leave your Comments BelowCancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Movie Zone

Movie Review  ‘शैतान’ डराती कम , मानसिक रुप से प्रताड़ित अधिक करती है

March 9, 2024
Movie Zoneमुद्दा

रणदीप हो सकते हैं भाजपा के नए ‘पोस्टर बॉय’, रोहतक से लड़ सकते हैं चुनाव

March 7, 2024
बॉलीवुड न्यूज़

Box Office :कम बजट के कारण संभली ‘आर्टिकल 370’, ‘हनुमान’ ब्लॉकबस्टर

February 29, 2024
राजनीतिक व्यक्तित्वसेलिब्रिटी

सात बार समन, कोर्ट से गैर हाज़िर, घर से भी लापता जया प्रदा ‘फरार’ घोषित

February 29, 2024
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?