पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा जी की 103वीं जयंती समाहरोह के स्पीकर हॉल कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया रफी मार्ग नई दिल्ली में मनाई गई जिसमे अतिथि के रूप में सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चाउवे, विजय धर जो डीपीएस श्रीनगर के प्रमुख हैं और पूर्व केंद्रीय मंत्री दुर्गा प्रसाद धर जी के बेटे हैं, वरिष्ठ पत्रकार शुभब्रत भट्टाचार्य और बीजेपी सहयोग सेल के अध्यक्ष नवीन सिन्हा और कई लोग ललित बाबू के ऊपर अपना-अपना वक्तव दिया और उनके बारे में बातें की

बीजेपी नेता अश्विनी कुमार चौबे ने कहा, “मैंने सब कुछ कह दिया है। आज ललित बाबू की 103वीं जयंती है, और यहां कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हम न्याय की मांग कर रहे हैं। हमें न्याय चाहिए—ललित बाबू की हत्या के लिए ज़िम्मेदार लोगों को सामने लाया जाना चाहिए। करीब एक साल पहले, मैंने भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पूरा फैक्स के साथ एक लिखित अपील भी भेजी थी। अगर ज़रूरत पड़ी, तो अगले कुछ दिनों में, मैं उन्हें वह फैक्स एक बार फिर भेजने की कोशिश करूँगा…”




