संदीप देव। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 5 एकड़ में अफीम उगाने के आरोप में BJP नेता विनायक ताम्रकार को उनके 2 साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने ₹8 करोड़ की गैर-कानूनी अफीम की खेती पर नज़र रखने के लिए बाउंसर और CCTV कैमरे अपने फॉर्म पर लगा रखे थे।
उधर गुजरात में ‘राष्ट्रीय मित्र’ के पोर्ट से अभी तक 21,000 करोड़ का ड्रग पकड़ा जा चुका है, जिसका खुलासा संसद में विपक्ष के एक नेता ने सरकारी आंकड़ों के आधार पर ही किया था।

एक अन्य खबर में गृहमंत्रालय के अधीन एजेंसी की कस्टडी से 5 लाख करोड़ के ड्रग के गायब होने की सूचना पहले ही आ चुकी है।
मणिपुर में भी कूकी क्रिश्चियनों द्वारा अफीम की अवैध खेती पर कार्रवाई करने वाले भाजपा के ही मैतेई मुख्यमंत्री को हटा दिया गया और मणिपुर को जलता छोड़ दिया गया।
मतलब इस देश में अब एक ‘ड्रग मनी’ की अर्थव्यवस्था खड़ी हो चुकी है, जो देश की अगली पीढ़ी के लिए बेहद चिंताजनक है!
