By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: भावनाओं के उफान में बहा देती है ‘बत्ती गुल मीटर चालू’!
Share
Notification
Latest News
छप्पन-इंच का छोटा-बंदर
भाषा और साहित्य
संपादकीय: ट्रंप-नेतन्याहू पर जनता ने डाली राजनीतिक नकेल! भारत में ‘दरबारी भांडों’ ने ‘मोदी फ़ैक्टर’ का पाखंड उछाला!
संपादकीय
व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
SDEO's Story सनातन हिंदू धर्म
अंगद का पैर सत्ता के दंभ पर नही अपितु सत्य,धर्म के आधार पर स्थिर था- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी
Events and Activities
हिटलर और मुसोलिनी जैसा
भाषा और साहित्य
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पाॅप कल्चर » मूवी रिव्यू » भावनाओं के उफान में बहा देती है ‘बत्ती गुल मीटर चालू’!
मूवी रिव्यू

भावनाओं के उफान में बहा देती है ‘बत्ती गुल मीटर चालू’!

Vipul Rege
By Vipul Rege 7 Min Read
Share
7 Min Read
Batti Gul Metar Chalu Film Review (File Photo)
SHARE

पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड में बिजली की कमी कई दशकों से एक बड़ी समस्या बनी हुई है। बिजली के बिना किसी प्रदेश का विकास असम्भव है। ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ उत्तराखंड समेत देश के उन क्षेत्रों के हालातों को प्रस्तुत करती है, जहाँ बिजली के भारी भरकम बिल यमराज का निमंत्रण लेकर आते हैं। युवा उद्योगपति बिल न चुका पाने के कारण आत्महत्या कर लेते हैं। फिल्म में कोर्ट रूम ड्रामे के दौरान शाहिद कपूर का वन लाइनर संवाद सम्पूर्ण फिल्म को परिभाषित कर देता है। वह कहता है ‘फ्यूज बल्ब से क्रांति नहीं लाई जा सकती मी लार्ड’।

सामाजिक मुद्दे पर बनाई गई निर्देशक श्री नारायण सिंह की पिछली फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेमकथा’ देशभर में खूब सराही गई। ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में भी एक गंभीर मुद्दा पूरी संजीदगी के साथ उठाया गया है। चौवन लाख का बिजली बिल अदा न कर पाने के कारण एक युवा उद्यमी सुंदर मोहन त्रिपाठी मौत की राह चुन लेता है। उसकी मौत पर भी बिजली कम्पनी अपना बकाया छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। सुंदर का वकील दोस्त सुशील कुमार पंत मामले को अदालत में लेकर जाता है। अदालत में रोमांचक बहस के बाद फिल्म एक सुखद सौंधे क्लाइमैक्स के साथ समाप्त होती है।

प्रतिभावान शाहिद कपूर के लिए ये फिल्म ऐसा कम बेक लेकर आई है, जिसका उन्हें अरसे से इंतज़ार था। सुशील कुमार पंत का ये किरदार उनके कॅरियर में हमेशा याद रखा जाएगा। कहने में गुरेज नहीं है कि शाहिद ने मुख्य धारा के सिनेमा में अपने कदम मजबूती से जमा लिए हैं। सिंगल थियेटर के साथ मल्टीप्लेक्स दर्शक ने उन्हें आज समान रूप से स्वीकार किया है। एक प्रेमी, दुखी दोस्त और आक्रामक वकील के विभिन्न शेड्स में उन्होंने खूब अदाकारी दिखाई है। श्रद्धा कपूर इस वक्त सफलता के रथ पर सवार हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘स्त्री’ ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में उन्हें बराबरी का रोल मिला है। उनकी अदायगी फिल्म दर फिल्म निखरती जा रही है। उत्तराखंडी युवती की भूमिका निभाते हुए वे बहुत सहज दिखाई देती हैं। दिव्येन्दु शर्मा, यामी गौतम ने भी अपने किरदारों को इज़्ज़त बख्शी है।

आज तक किसी फिल्म में उत्तराखंड को इतने करीब से नहीं दिखाया गया होगा। वहां की संस्कृति, वहां की गलियां और वहां की मीठी बोली दर्शक को लुभाती है। फिल्म न केवल बिजली समस्या को सामने रखती है बल्कि गहराई से उत्तराखंड के जन-जीवन की झांकी सुंदरता के साथ प्रस्तुत करती है। पहले दिन की रिपोर्ट के मुताबिक़ उत्तराखंड में फिल्म को जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। ख़ास तौर से टिहरी में इसके शो हाउसफुल जा रहे हैं।

More Read

पौराणिक महाकाव्य पर नोलन का दार्शनिक प्रहार: समीक्षा ‘द ऑडिसी’ की (The Odyssey) रिव्यू।
Movie Review  ‘शैतान’ डराती कम , मानसिक रुप से प्रताड़ित अधिक करती है
Movie Review मनोरंजन पर खरी उतरती है, कड़वी सीख दे जाती है
रणदीप हो सकते हैं भाजपा के नए ‘पोस्टर बॉय’, रोहतक से लड़ सकते हैं चुनाव

एक गंभीर कहानी को श्री नारायण सिंह ने अपने निर्देशकीय कौशल से मनोरंजक बना दिया है। वे जानते हैं कि गंभीर विषय से जुड़े सार्थक सन्देश को दर्शक तक पहुँचाने के लिए मनोरंजन की खुराक आवश्यक है। एक संजीदा कहानी में भी दर्शकों को हंसाने के कोने उन्होंने खोज निकाले। कोर्ट में फैसला देने आई जज क्रिकेट प्रेमी हैं। आते ही कहती है ‘सलामी बल्लेबाज़’ कौन है यानि कौन पहले पैरवी शुरू करेगा। चेहरे पर मुस्कान लाने वाले ये छोटे-छोटे दृश्य ही इस फिल्म की बड़ी सफलता का कारण बनेंगे।

कोर्ट के घटनाक्रम को दिलचस्प बनाने के लिए निर्देशक ने वास्तविक रोचक तथ्यों का समावेश किया है। जैसे बिजली कम्पनी का मालिक बताता है कि मीटर में जलने वाली नन्ही सी हरी लाइट के लिए उपभोक्ता रोजाना पांच पैसा अपनी जेब से भरता है और यही राशि जुड़कर 73 करोड़ हो जाती है। श्री नारायण सिंह बिजली कंपनियों की खुली लूट और सरकारी घालमेल पर सशक्त प्रहार करते हैं। पिछली फिल्म हिट होने के बाद उन्होंने ऐसा कोई प्रयास नहीं किया कि एक आम मनोरंजक फिल्म बनाकर खुद को बॉक्स ऑफिस पर सुरक्षित कर ले। उन्होंने एक गंभीर सामाजिक विषय को उठाकर जोखिम लिया है।

दर्शकों की प्रतिक्रियाओं और देश के नामचीन फिल्म समीक्षकों की राय का आपसी तालमेल देखना जरुरी होगा। आज देश के मुख्य मीडिया संस्थानों के ख्यात फिल्म समीक्षकों ने ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ को बोरिंग फिल्म करार दिया है। इस बात से मुझे एक साल पहले की बात याद आती है। इन्ही निर्देशक की पहली फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ प्रदर्शित हुई थी। तब भी इन समीक्षकों ने उस उत्कृष्ट फिल्म को सरकारी विज्ञापन कहकर नकार दिया था। इन्हीं लेखकों की कलम ने ‘मनमर्जियां’ को बेहतरीन फिल्म बताया था जो अपनी लागत तक वसूल नहीं सकी। आज पहले शो में गिनती के दर्शक मौजूद थे लेकिन उनकी प्रतिक्रिया बता रही है कि आने वाले दिनों में फिल्म को तगड़ा रिस्पॉन्स मिलेगा।

यदि आप ‘स्माल टाउन’ फिल्मों के शौक़ीन हैं। यदि आप गंभीर विषय को मनोरंजन के साथ देखना चाहते हैं। यदि आप उत्तराखंड की वादियों में प्रेम की छुअन महसूस करना चाहते हैं। यदि आप केवल बड़े सितारों की फ़िल्में देखने के शौक़ीन नहीं है तो ये फिल्म आपके लिए ही बनाई गई है। इसकी महक अनुभव करने के लिए धैर्य के साथ फिल्म देखनी होगी। ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ का समग्र प्रभाव महसूस करना होगा, तब आप आँखों से ढलके एक मासूम मोती को अपने गाल पर महसूस कर सकेंगे।

URL: Batti Gul Meter Chalu movie review: Shahid kapoor come back film

Keywords: Batti Gul Meter Chalu, Batti Gul Meter Chalu review, Shraddha Kapoor, Shahid Kapoor, movie review, yami gautam, shree narayan singh, बत्ती गुल मीटर चालू, बत्ती गुल मीटर चालू समीक्षा, श्रद्धा कपूर, शाहिद कपूर, फिल्म समीक्षा, यामी गौतम, श्री नारायण सिंह,

Vipul Rege September 22, 2018
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Bollywood, movie review, new movie review, New Release Film, फिल्‍म समीक्षा

Related

आलिया भट्ट अभिनीत ‘राज़ी’ एक ऐसी महिला जासूस की दास्तान है जिसने भारत के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया !

फिल्म समीक्षा: राज़ी निर्देशक: मेघना गुलज़ार संगीत: शंकर-एहसान-लॉय कॉस्ट: आलिया...

September 22 2018

Movie review : अरविंद केजरीवाल की सच्चाई परखती है ‘पारदर्शिता’

इसे एक पार्टी की पराजय का डाक्यूमेंटेशन कहा जाए या...

January 5 2021

फिल्म रिव्यू : बागी : 3 – बॉक्स ऑफिस का सफर मुश्किलों से भरा रहेगा

‘तीसरी बार ‘बागी’ हुए टाइगर श्रॉफ, फिल्म को मिला जबरदस्त...

September 22 2018

Movie Review : फिल्मों को विद्यार्थी की तरह पढ़ना जानते हैं तो ‘कर्णन’ आपके लिए हैं

ओपनिंग सीन ही बता देता है कि हम एक प्रतिभाशाली...

May 18 2021

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Vipul Rege
पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Movie Zone

पौराणिक महाकाव्य पर नोलन का दार्शनिक प्रहार: समीक्षा ‘द ऑडिसी’ की (The Odyssey) रिव्यू।

July 30, 2026
Movie Zone

Movie Review  ‘शैतान’ डराती कम , मानसिक रुप से प्रताड़ित अधिक करती है

March 9, 2024
Movie Zone

Movie Review मनोरंजन पर खरी उतरती है, कड़वी सीख दे जाती है

March 7, 2024
Movie Zoneमुद्दा

रणदीप हो सकते हैं भाजपा के नए ‘पोस्टर बॉय’, रोहतक से लड़ सकते हैं चुनाव

March 7, 2024
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?