By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: 50 की उम्र में रवींद्रनाथ टैगोर की भांजी से जुड़ गया था महात्मा गांधी का दिल, ब्रह्मचर्य छोड़ने तक का बना चुके थे मन- किताब में दावा
Share
Notification
Latest News
विशेष खोजी आलेख: क्या 2024 में 51 सीटों की ‘डिजिटल चोरी’ कर 240 तक पहुँची थी BJP? चुनाव आयोग के अंदरूनी दस्तावेजों से फूटा महाघोटाला!
खोजी आलेख
सुप्रीम-कोर्ट का पुनर्गठन हो
भाषा और साहित्य
‘रामायण’ की वैश्विक सुनामी: 5 दिन में ₹750 करोड़ पार, संघी ईको-सिस्टम का प्रलाप और कुमार विश्वास का पीआर विलाप!
Movie Zone मूवी रिव्यू
संघ की ‘मुस्लिम मोह’ वाली नई गल्प और ‘हिंदू राष्ट्र’ का दोहरा पाखंड!
संघवाद संपादकीय
काशी हिंदू विश्वविद्यालय की ज़मीन दान में मिली या खरीदी गयी?
अनोखा इतिहास
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » इतिहास » अनोखा इतिहास » 50 की उम्र में रवींद्रनाथ टैगोर की भांजी से जुड़ गया था महात्मा गांधी का दिल, ब्रह्मचर्य छोड़ने तक का बना चुके थे मन- किताब में दावा
अनोखा इतिहास

50 की उम्र में रवींद्रनाथ टैगोर की भांजी से जुड़ गया था महात्मा गांधी का दिल, ब्रह्मचर्य छोड़ने तक का बना चुके थे मन- किताब में दावा

Courtesy Desk
By Courtesy Desk 7 Min Read
Share
7 Min Read
SHARE

24 अक्टूबर, 1919 की बात है। जलियांवाला बाग हत्याकांड को छह माह बीत चुके हैं। महात्मा गांधी लाहौर के एक देशभक्त पंजाबी वकील रामभज दत्त चौधरी के घर पहुंचते हैं। यहीं सरलादेवी चौधरानी से गांधी की दूसरी मुलाकात होती है, जिसके लिए आगे चलकर उन्होंने ‘आध्यात्मिक पत्नी’ शब्द का इस्तेमाल किया।

Contents
कौन थीं सरलादेवी?गांधी से दूसरी मुलाकात और…करीब आने लगे गांधी और सरलाब्रह्मचारी गांधी और दैहिक मिलन की कगार

सरलादेवी से उनकी पहली मुलाकात 19 साल पहले इंडियन नेशनल कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में हुआ था। तब सरला ने गांधी का लिखा गीत ‘नमो हिंदुस्तान’ स्टेज से गाया था।

कौन थीं सरलादेवी?

सरलादेवी चौधरानी लेखिका, स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिक कार्यकर्ता और भारत के पहले महिला संगठन ‘भारत स्त्री महामंडल’ की स्थापना की थी। वह बांग्ला की पहली उपन्यास लेखिका स्वर्णकुमारी देवी की बेटी थीं। पिता जानकीनाथ घोषाल बंगाल कांग्रेस के सचिव थे। सरलादेवी चौधरानी की मां नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की बहन थीं। सरला टैगोर को रवि मामा कहती थीं। कलांतर में रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित प्रतिष्ठित पत्रिका ‘भारती’ के संपादन की जिम्मेदारी सरला ने ही संभाली थी।

सरलादेवी की शिक्षा और तेजस्विता से मुग्ध होकर स्वामी विवेकानंद ने उन्हें अपने साथ प्रचार करने के लिए विदेश ले जाना चाहते थे। सरला ने साल 1905 में 33 साल की उम्र में कांग्रेस नेता और वकील रामभज दत्त चौधरी से शादी की थी।

More Read

काशी हिंदू विश्वविद्यालय की ज़मीन दान में मिली या खरीदी गयी?
राष्ट्रीय ध्वज और फ्लैग कोड का इतिहास: नियम, नागरिक अधिकार और बदलती नीतियां
अयोध्या हनुमान गढ़ी : क्या सच, क्या झूठ ?
प्रेत ने तुलसी दास को हनुमान जी से मिलवाया

गांधी से दूसरी मुलाकात और…

सरलादेवी से महात्मा गांधी की दूसरी मुलाकात 24 अक्टूबर, 1919 को होती है। वह सरला और रामभज के घर मेहमान बनकर पहुंचे थे। तब गांधी उम्र 50 साल हो चुकी थी। साथ ही उन्हें ब्रह्मचर्य अपनाए हुए भी 13 वर्ष बीत गए थे। सरलादेवी सैंतालीस की हो चुकी थीं और उन्हें एक 12 साल का बेटा भी था, जिसका नाम उन्होंने दीपक रखा था।

जब गांधी पहुंचे तो सरलादेवी दरवाजे पर सिल्क की साड़ी और गले में मोतियों की माला पहने स्वागत के लिए खड़ी थीं। उन्होंने गांधी की जरूरतों का पूरा ख्याल रखा। दिन भर लोग गांधी से मिलने आते रहें। जब शाम तक मुलाकातों का सिलसिला थम गया, तब गांधी सरलादेवी से मुखातिब हुए और कहा, “मुझे तुम्हारी जिंदगी का वृत्तांत जानने की तलब हो रही है।”

सरलादेवी कहती हैं, “आप सुबह से बातें करते-करते थक गए होंगे। अब मेरी बात सुनकर और नहीं थक जाएंगे? मेरी कहानियों का अंत जल्दी नहीं होता। वे मेरी नस-नस में बहती है। आपको शायद पता न हो, मेरी मां स्वर्णकुमारी देवी बांग्ला की पहली उपन्यास लेखिका हैं। रवि मामा यानी रवींद्रनाथ टैगोर की तो खैर बात ही क्या?”

इतना सुन गांधी कहते हैं, “यदि तुमको लगता है कि मैं थका हूं, तो कहानी सुनते मेरी थकान पक्की गायब हो जाएगी।” सरलादेवी कुछ देर सोच में डूबी रहती हैं। फिर मुस्कुराकर कहती हैं, “ठीक है, मैं अपनी कहानी को सरला की कहानी की तरह सुनाती हूं” इसके बाद सरलादेवी चौधरानी अपनी जिंदगी की कहानी गांधी को बताती हैं। और यही से दोनों के बीच एक रिश्ता सा बन जाता है।

अलका सरावगी की किताब

करीब आने लगे गांधी और सरला

इस मुलाकात के बाद सरलादेवी चौधरानी और गांधी करीब आते रहे। बाद में सरलादेवी चौधरानी अपना घर छोड़कर बेटे साथ गांधी के आश्रम में रहने चली गईं। हिंदी की मशहूर साहित्यकार अलका सरावगी ने राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित अपनी किताब ‘गांधी और सरलादेवी चौधरानी: बारह अध्याय’ में बताया है कि कैसे गांधी ने अपने एक पत्र में सरलादेवी को अपनी आध्यात्मिक पत्नी तक बता दिया था।

दरअसल गांधी को एक रोज अचानक हरमन केलनबाख का पता चला। केलनबाख से उनका संपर्क कई वर्षों से छूट गया था। गांधी और केलनबाख 1907 से 1909 तक  दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में साथ रहे थे। पता मिलने पर गांधी उन्हें पत्र लिखने बैठ गए। उस वक्त उनके साथ सरलादेवी भी बैठी थीं। सरला रामायण के पन्ने पलटती हुई सोच रही थीं कि क्या गांधी अपने पत्र में उनका भी जिक्र करेंगे। गांधी ने पत्र पूरा करने के बाद, सरलादेवी को पढ़ने के लिए दिया। पत्र में एक जगह लिखा था,

“अभी मैं देवदास और एक दूसरे भरोसेमंद साथी के साथ यात्रा कर रहा हूं। उसे देखोगे तो उसपर मुग्ध हो जाओगे। बात यह है कि इस महिला से मेरा बहुत घनिष्ठ संपर्क हो गया है। वह अक्सर यात्रा में मेरे साथ रहा करती है। इसके साथ मेरे संबंधों को किसी परिभाषा में नहीं बांध सकता। मैं उसे अपनी आध्यात्मिक पत्नी कहता हूं।…”

ब्रह्मचारी गांधी और दैहिक मिलन की कगार

सरलादेवी की गैरमौजूदगी पर आह भरते हुए महात्मा गांधी 27 अप्रैल, 1920 को लिखते हैं, “अब यह बिछड़ना और अधिक कठिन लगने लगा है। जिस जगह तुम बैठती थी, उस ओर देखता हूं और खाली देखकर अत्यंत उदास हो जाता हूं।”

किताब में दावा है कि सरलादेवी और ब्रह्मचारी गांधी का रिश्ता दैहिक मिलन की कगार पर जा पहुंचा था। लेकिन कांग्रेस नेताओं और उनके सहकर्मियों ने गांधी को समझाया। उन्हें बताया गया कि अगर वह ऐसा कुछ करते हैं, तो इससे सिर्फ उनका नहीं बल्कि पूरे स्वतंत्रता आंदोलन को नुकसान होगा। गांधी को पीछे हटना पड़ा।

लेकिन दिलचस्प यह है कि कालांतर में जब गांधी अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं पर लिखते हैं, तो सरलादेवी का जिक्र नहीं करते। वह अपनी आत्मकथा में तमाम अंतरंग क्षणों आदि को लिख देते हैं। सत्य के साथ अपने प्रयोगों पर भी खुलकर लिखते हैं। लेकिन सरलादेवी के साथ अपने विवाहेतर प्रेम को लिखने से बच जाते हैं। सरलादेवी के प्रति उपजी कामेच्छा पर वह पर्दा डाल देते हैं।

साभार

Courtesy Desk March 9, 2023
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Gandhi, Mahatma Gandhi, ravindra nath taigor, sarla devi

Related

India Speaks Daily - ISD News

जिन्‍हें आप ‘चमार’ जाति से संबोधित करते हैं, दरअसल वह चंवरवंश के वीर क्षत्रिए थे

आज जिन्‍हें आप ‘चमार’ जाति से संबोधित करते हैं, उनके...

March 9 2023

सामाजिक भेदभाव के शिकार बन गए भारत के पहले राष्ट्रवादी इतिहासकार

बीसवीं सदी में जिन भारतीय विद्वानों ने विमर्श की दिशा...

March 9 2023

क्या जदुनाथ सिन्हा की थीसिस को अपने नाम से छपवाया था डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने ?

महेंद्र यादव । भारत के राष्ट्रपति पद तक पहुंचे राधाकृष्णन...

March 9 2023

वहां राम मंदिर ही तो है!

कहते हैं कि अफवाहों की उम्र नहीं होती. अफवाहों के...

March 9 2023

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

अनोखा इतिहास

काशी हिंदू विश्वविद्यालय की ज़मीन दान में मिली या खरीदी गयी?

November 10, 2026
अनोखा इतिहास

राष्ट्रीय ध्वज और फ्लैग कोड का इतिहास: नियम, नागरिक अधिकार और बदलती नीतियां

August 10, 2026
Members OnlySDEO's Storyअनोखा इतिहास

अयोध्या हनुमान गढ़ी : क्या सच, क्या झूठ ?

July 21, 2026
अनोखा इतिहास

प्रेत ने तुलसी दास को हनुमान जी से मिलवाया

July 13, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?