By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: Movie Review ओटीटी के मंच पर अनिल कपूर ने ‘झकास’ एंट्री मारी है
Share
Notification
Latest News
छप्पन-इंच का छोटा-बंदर
भाषा और साहित्य
संपादकीय: ट्रंप-नेतन्याहू पर जनता ने डाली राजनीतिक नकेल! भारत में ‘दरबारी भांडों’ ने ‘मोदी फ़ैक्टर’ का पाखंड उछाला!
संपादकीय
व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
SDEO's Story सनातन हिंदू धर्म
अंगद का पैर सत्ता के दंभ पर नही अपितु सत्य,धर्म के आधार पर स्थिर था- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी
Events and Activities
हिटलर और मुसोलिनी जैसा
भाषा और साहित्य
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पाॅप कल्चर » मूवी रिव्यू » Movie Review ओटीटी के मंच पर अनिल कपूर ने ‘झकास’ एंट्री मारी है
Movie Zone

Movie Review ओटीटी के मंच पर अनिल कपूर ने ‘झकास’ एंट्री मारी है

Vipul Rege
By Vipul Rege 5 Min Read
Share
5 Min Read
SHARE

विपुल रेगे। जॉन ले कार्रे के उपन्यास ‘द नाइट मैनेजर’ की कहानी विश्व के हर उस देश की कहानी बन सकती है, जहाँ सिस्टम ही भगवान होता है। इस उपन्यास पर बनी ब्रिटिश टेलीविजन सीरीज ने दुनियाभर में प्रशंसा बटोरी थी। अब इसका हिन्दी एडाप्टेशन डिज़्नी + हॉटस्टार पर रिलीज हुआ है। अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की  ‘द नाइट मैनेजर’ की कहानी का सुंदर भारतीयकरण किया गया है। अनिल कपूर ने अपने ओटीटी डेब्यू में दिखा दिया है कि ये बूढ़ा पहलवान आज भी अभिनय के अखाड़े में नए पहलवानों को पटक सकता है। ओटीटी के मंच पर अनिल कपूर ने ‘झकास’ एंट्री मारी है। 

ओटीटी मंच : Disney+Hotstar

स्पाई थ्रिलर ‘द नाइट मैनेजर’ की कहानी एक होटल के नाइट मैनेजर शान सेनगुप्ता से शुरु होती है। शान ढाका के एक होटल में नाइट मैनेजर है। उसके होटल में एक ऐसी बच्ची आई है,जिसकी शादी एक अधेड़ आदमी से कर दी गई है। ये आदमी हथियारों के सौदागर शैलेन्द्र रुंगटा के लिए काम करता है। बच्ची उसकी कैद से छूटना चाहती है। इधर भारत में रॉ की एक टीम बहुत समय से रुंगटा को पकड़ने के लिए किसी लीड का इंतज़ार कर रही है। परिस्थितियां ऐसे मोड़ लेती हैं कि बच्ची मार दी जाती है।

रॉ की टीम में कोई भेदिया है, जो सारी खबर रुंगटा तक पहुंचा रहा है। ब्रिटिश टीवी सीरीज की कहानी का बैकड्रॉप ब्रिटेन, स्विट्ज़रलैंड और इजिप्ट था और भारतीय नाइट मैनेजर की कथा का बैकड्रॉप भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका में सेट किया गया है। शुक्रवार को इसके चार एपिसोड रिलीज किये गए हैं। कुछ समय बाद या एक सप्ताह बाद बाकी एपिसोड रिलीज हो सकते हैं। निर्देशक जोड़ी प्रियंका घोष-संदीप मोदी ने मनोरंजक वेब सीरीज बनाई है। इसमें थ्रिल और सस्पेंस चौथी कड़ी तक कायम रहता है।

More Read

त्रेतायुग में सूफियाना कव्वाली? ‘आदिपुरुष’ के गुनहगार मुंतशिर ने विश्वास-रहमान को मारा थप्पड़!
रामायण का वैश्विक प्रीमियर: आँखों में आँसू, थियेटर में सन्नाटा: तकनीक और भाव के बीच जीती रामकथा, संवाद और गीतों में चूके कुमार विश्वास!
मुखौटों के दौर में एक खुरदुरा यथार्थ: नाना पाटेकर, उनका अंतर्विरोधी सफर और एक युग का अवसान!
हनुमान अंश: जब सादगी और संकल्प ने बदला सिनेमाई व्याकरण!

स्मूद निर्देशन और कलाकारों के जीवंत अभिनय के बूस्ट से ‘द नाइट मैनेजर’ रफ़्तार से दौड़ती है। इससे पहले इजराइली वेब सीरीज ‘फौदा’ का सुंदर एडाप्टेशन ‘तनाव’ में देखने को मिला था। कलाकारों की कैरेक्टर बिल्डिंग ऐसी की गई है कि ये वेब सीरीज एक कैरेक्टर स्कैच नज़र आती है। अनिल कपूर को बहुत समय से ऐसी भूमिका नहीं मिली थी, जिसकी सहायता से वे दिखा सके कि उनमे अब भी बहुत आग बाकी है। रुंगटा के किरदार में अनिल कपूर ने अपनी आग बख़ूबी दिखाई है।

इस निगेटिव शेड वाले किरदार को अनिल कपूर ने बिना गेटअप में बदलाव लाते हुए निभाया है। एक अनुभवी और मंझा हुआ कलाकार ही ऐसा कर सकता है। अनिल कपूर का किरदार बड़ा ही शक्तिशाली बनाया गया है। आदित्य रॉय कपूर ने ‘मलंग’ से दिखाया था कि वे भविष्य के अच्छे अभिनेता बनेंगे। लीजिये पेश है एक बदला हुआ आदित्य रॉय कपूर। शान सेनगुप्ता के किरदार में आदित्य ने बहुत अच्छा अंडरप्ले दिखाया है। उनका अभिनय पहले से और मैच्योर हुआ है। इस हैंडसम बंदे को डूबकर एक्टिंग करते देखना अच्छा लगता है।

अनिल कपूर की तरह आदित्य ने भी इस वेब सीरीज के ज़रिये ओटीटी डेब्यू किया है। सोभिता धुलिपला, तिलोत्तमा शोम और शाश्वत चटर्जी तो अभिनय के रत्न  हैं। शाश्वत चटर्जी और अनिल कपूर की अभिनय वाली जुगलबंदी देखने योग्य है। कोलकाता की तिलोत्तमा ने रॉ के अधिकारी की भूमिका बड़े विश्वसनीय ढंग से निभाई है। उनका कॉमिक अंदाज़ दर्शक को हंसाता है। चार एपिसोड की ये कहानी जिस मुकाम पर रोकी गई है, वह बड़ा ही इंट्रेस्टिंग है।

निश्चय ही दर्शक बाकी के एपिसोड्स का इंतज़ार करेंगे। फिल्म में कुछ वयस्क कंटेंट है इसलिए इसे वयस्क दर्शकों द्वारा ही देखा जाना चाहिए। एकाध दृश्य को छोड़ दे तो निर्देशक जोड़ी ने फिर भी एक साफ़ सुथरा थ्रिलर बनाया है, जो पूरा मनोरंजन देता है।

Vipul Rege February 17, 2023
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Aditya roy kapoor, Anil Kapoor, Bollywood, Director: Sandeep Modi, Movie Review by Vipul Rege, Priyanka Ghosh, Saswata Chatterjee, Sobhita Dhulipala, The Night Manager, Tillotama Shome

Related

Movie Review :वलीमै का एक्शन ही इसकी असली यूएसपी है

अजीथ की एंट्री वाला एक्शन सीक्वेंस ही टिकट का पैसा...

February 26 2022

Movie Review : भारत के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है ‘अनेक’

अनेक को आप हैदर की श्रेणी में रख सकते हैं।

May 27 2022

Movie Review: महेश बाबू के आस्तीन चढ़ाते ही सिनेमा हॉल में सीटियां गूंजने लगती है

सरकारु वारी पाटा महेश बाबू के स्टार पॉवर से प्रज्ज्वलित...

May 18 2022

Movie Review : प्रेम में डूबी मुस्लिम प्रिंसेस अपना नाम सीता महालक्ष्मी रख लेती है

इसमें कोई अश्लीलता नहीं है और न अधिक हिंसा। इसे...

September 3 2022

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Vipul Rege
पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Movie ZoneSDEO's Story

त्रेतायुग में सूफियाना कव्वाली? ‘आदिपुरुष’ के गुनहगार मुंतशिर ने विश्वास-रहमान को मारा थप्पड़!

October 30, 2026
Movie Zone

रामायण का वैश्विक प्रीमियर: आँखों में आँसू, थियेटर में सन्नाटा: तकनीक और भाव के बीच जीती रामकथा, संवाद और गीतों में चूके कुमार विश्वास!

October 29, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

मुखौटों के दौर में एक खुरदुरा यथार्थ: नाना पाटेकर, उनका अंतर्विरोधी सफर और एक युग का अवसान!

October 8, 2026
Movie Zone

हनुमान अंश: जब सादगी और संकल्प ने बदला सिनेमाई व्याकरण!

September 7, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?