By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: अमन चोपड़ा: एजेंडा चलाने की भूख, आईसीयू में मरीज की जान से खिलवाड़ और फिर ‘विक्टिम कार्ड’ का पाखंड!
Share
Notification
Latest News
‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!
Movie Zone SDEO's Story मूवी रिव्यू
‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!
Movie Zone SDEO's Story मूवी रिव्यू
अयोध्या में अखिलेश यादव के विरुद्ध संघाचार्य संतों की बैठक! दोहरा चरित्र उजागर!
संपादकीय
विशेष खोजी आलेख: क्या 2024 में 51 सीटों की ‘डिजिटल चोरी’ कर 240 तक पहुँची थी BJP? चुनाव आयोग के अंदरूनी दस्तावेजों से फूटा महाघोटाला!
खोजी आलेख
सुप्रीम-कोर्ट का पुनर्गठन हो
भाषा और साहित्य
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » मीडिया » फेक न्यूज भंडाफोड़ » अमन चोपड़ा: एजेंडा चलाने की भूख, आईसीयू में मरीज की जान से खिलवाड़ और फिर ‘विक्टिम कार्ड’ का पाखंड!
फेक न्यूज भंडाफोड़

अमन चोपड़ा: एजेंडा चलाने की भूख, आईसीयू में मरीज की जान से खिलवाड़ और फिर ‘विक्टिम कार्ड’ का पाखंड!

ISD News Network
By ISD News Network 11 Min Read
Share
11 Min Read
SHARE

इंडिया स्पीक डेली ब्यूरो, रांची।  रांची के एक आलीशान होटल के डाइनिंग टेबल पर अमन चोपड़ा सावन के महीने में आराम से ऑमलेट का नाश्ता जमा रहे थे, जब झारखंड पुलिस पूरे सम्मान के साथ उन्हें पूछताछ के लिए ले जाने पहुँची। पुलिस की इस शिष्टता का जवाब भी उन्होंने एक हाथ में मोबाइल और दूसरे हाथ में वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन रखकर दिया—होटल के कमरे से लेकर पुलिस पूछताछ के हर लम्हे को कैमरे में कैद कर ड्रामा रचा जाता रहा। कुछ घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया, लेकिन असली कानूनी शिकंजा इसके बाद कसा। रांची के सदर अस्पताल प्रशासन की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हुआ—आरोप बेहद संगीन था, ‘आईसीयू में बिना सुरक्षा मानकों के गन माइक लेकर घुसना और एक अति–संवेदनशील मरीज की जिंदगी को सीधे जोखिम में डालना।‘

बड़ी ख़बर-

झारखंड वाली एफआईआर की वजह सामने आई है।

ये एफआईआर रांची के सदर अस्पताल के HDU (High dependency unit) HDU में घुसकर वीडियो रिकार्डिंग करने पर हुई है।

इस सिलसिले में मुख्य चिकित्साधिकारी ने 8 अगस्त को ही शिकायत दे दी थी।

शिकायत में साफ लिखा है कि HDU में गंभीर अवस्था… pic.twitter.com/3HogwhAbXV

— abhishek upadhyay (@upadhyayabhii) August 10, 2026

जैसे ही प्राथमिकी दर्ज हुई, सच छुपाने और सहानुभूति बटोरने का पुराना ‘ड्रामा स्क्रिप्ट’ ऑन कर दिया गया। अमन चोपड़ा ने अपनी इस संगीन लापरवाही और आपराधिक कृत्य को तुरंत ‘पत्रकारिता पर हमला’ और झारखंड के छात्र आंदोलन की रिपोर्टिंग से जोड़कर ‘विक्टिम कार्ड’ खेल दिया। देखते ही देखते संघी विचारधारा के कथित पत्रकारों, विचारकों, भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय और पूरे भाजपा-ईकोसिस्टम की जमात सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई। आईसीयू में गंभीर मरीज के जीवन को खतरे में डालने की कड़वी सच्चाई पर पर्दा डालते हुए, ‘पत्रकारिता पर हमला’ का एक मनगढंत और फेक नरेशन ट्रेंड कराया जाने लगा। लेकिन सवाल यह है कि क्या प्रेस का कार्ड जेब में होने का मतलब किसी मरीज की सांसों पर डाका डालने का लाइसेंस मिल जाना है?

भाजपा IT cell और पार्टी का ट्विट हुआ नहीं कि 'दरबारी पत्रकार' बिना मुद्दा समझे दरबार के एजेंडे पर लग जाते हैं। अब सुनो 'दरबारी':-

गृह मंत्रालय के BNS कानून के घेरे में आई है इस चोपड़ा की 'पत्रकारिता'।
​विडंबना यह है कि जिस नए कानून (भारतीय न्याय संहिता – BNS) का ढिंढोरा पीटकर… https://t.co/WW60ZhwJRF

More Read

Fake News भंडाफोड़: आनंदीबेन पटेल के पति के नाम पर आडवाणी को लिखा कथित पत्र पूरी तरह जाली, दशकों पुराने राजनीतिक प्रोपेगैंडा का सच!
Fake News भंडाफोड़: हरदीप पुरी को बचाने के लिए IT Cell ने किया सोनिया गांधी का AI-जनरेटेड फर्जी फोटो वायरल!
Fake News भंडाफोड़: पांचजन्य और भाजपा ईकोसिस्टम का फर्जी ‘OSINT खुलासा’ बेनकाब: दिल्ली की पुरानी तस्वीर को वियतनाम की गुप्त साजिश बताकर फैलाया झूठ!
फेक न्यूज़ भंडाफोड़:  सत्ता की दलाली में गिरी पत्रकारिता: जब सवाल पूछने वाली लोकगायिका को ‘कॉल गर्ल’ बनाने पर उतर आया ABP न्यूज़!
— संदीप देव | #SandeepDeo (@sdeo76) August 10, 2026

पत्रकारिता जब टीआरपी, सनसनी और राजनीतिक एजेंडे के प्रदर्शन का साधन बनने लगती है, तो अक्सर वह उन न्यूनतम मानवीय संवेदनाओं और कानूनी सीमाओं को लांघ जाती है, जो किसी भी सभ्य समाज की नींव हैं। हाल ही में रांची के सदर अस्पताल के HDU (High Dependency Unit) वार्ड से सामने आई एक घटना ने भारतीय मीडिया के एक वर्ग के रवैये और उसके नैतिक पतन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस 'दरबारी चोपड़ा' से झारखंड पुलिस द्वारा पूछताछ रिपोर्टिंग के लिए नहीं, ICU में घुसकर मरीज की जान से खेलने के लिए मामला दर्ज हुआ है।

इस पर मामला दर्ज होने पर विक्टिम कार्ड खेलने वाले 'दरबारी पत्रकारों और भाजपा के आईसेल प्रमुख सहित सभी भाजपाई हैंडलों को बता दूं कि ICU में गन… pic.twitter.com/8pTBQ5GOPF

— संदीप देव | #SandeepDeo (@sdeo76) August 10, 2026

चर्चित टीवी एंकर और पत्रकार अमन चोपड़ा (TAP News) पर रांची के लोअर बाजार थाने में प्राथमिकी (FIR No. 135/26) दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अस्पताल के अति-संवेदनशील चिकित्सा क्षेत्र (HDU) में बिना किसी चिकित्सकीय अनुमति, सुरक्षा प्रोटोकॉल या आवश्यक सावधानियों के प्रवेश किया, कैमरे और गन माइक के साथ मरीज की रिकॉर्डिंग की और उसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित किया।

यह घटना केवल एक पत्रकार के प्रशासनिक उल्लंघन का मामला नहीं है, बल्कि यह मीडिया की उस कार्यशैली पर करारा प्रहार है जो खुद को कानून, चिकित्सा नैतिकता और सार्वजनिक सुरक्षा से ऊपर मान बैठी है।

गौर करने वाली बात यह भी है कि अमन चोपड़ा भारी-भरकम सैलरी तो News18 जैसे बड़े मेनस्ट्रीम मीडिया चैनल से लेते हैं, लेकिन रांची का यह पूरा तमाशा और स्टंट वह अपने निजी यूट्यूब चैनल ‘TAP News’ के व्यूज और टीआरपी बटोरने के लिए कर रहे थे। यानी चैनल की तनख्वाह पर निजी डिजिटल दुकान चमकाने और सनसनी फैलाने के चक्कर में मरीज की जान को जोखिम में डाल दिया गया।

छात्रों पर लाठीचार्ज, पत्रकारों पर FIR, जो मुझपर भी हो चुकी है लेकिन तानाशाह मोदी हैं 🙏🏻 pic.twitter.com/Vrycl22tkS

— Aman Chopra (@AmanChopra_) August 10, 2026

बार-बार जंतर-मंतर और झारखंड के छात्र के बीच तुलना तो कर लेते हो, अपनी पैलेटगन गन और एके-४७ सरकार और झारखंड सरकार की भी तुलना करो!

वैसे तुम पत्रकार होते तो ICU प्रोटोकॉल जानते कि ICU में जब परिवार वाले को प्रवेश की अनुमति नहीं होती तो कथित पत्रकारों को कैसे मिलेगी? इसमें पूछताछ… https://t.co/s5Tzoh0muY

— संदीप देव | #SandeepDeo (@sdeo76) August 10, 2026

‘विक्टिम कार्ड‘ बनाम मेडिकल साइंस का कड़वा सच

सोशल मीडिया पर अमन चोपड़ा के समर्थन में उतरे संघी ईको सिस्टम और ऑफिशियल भाजपाई हैंडलों द्वारा इसे ‘पत्रकारिता पर हमला’ या ‘अभिव्यक्ति की आजादी का हनन’ बताने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, यदि राजनीतिक चश्मे को हटाकर देखा जाए, तो ICU या HDU जैसे वार्डों के नियम किसी सरकार या राजनीतिक दल के बनाए हुए नहीं हैं, बल्कि यह विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और मेडिकल साइंस के स्थापित मानक हैं।

*बैक्टीरिया और संक्रमण का जानलेवा जोखिम: ICU/HDU में भर्ती मरीज जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे होते हैं। उनकी इम्युनिटी (प्रतिरोधक क्षमता) नगण्य होती है। बाहरी वातावरण से बिना स्टरलाइज किए लाए गए गन माइक, कैमरे, मोबाइल फोन, ट्राइपॉड और कपड़े अपने साथ करोड़ों की संख्या में घातक बैक्टीरिया और वायरस लाते हैं।

पत्रकार बिना मास्क, आदि लगाए ICU में किसी मरीज की जान में जोखिम में डालने का अधिकारी नहीं है। मामूली पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। अतः विक्टिम कार्ड मत खेलो अपने दरबारियों के लिए! https://t.co/78RokRayuy

— संदीप देव | #SandeepDeo (@sdeo76) August 10, 2026

*उपकरणों से व्यवधान: ICU में संवेदनशील जीवन-रक्षक प्रणालियां (Ventilators, ECG Monitors) काम कर रही होती हैं। वहां बिना अनुमति भारी उपकरणों या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के साथ हलचल पैदा करना मरीज की सांसों पर संकट खड़ा कर सकता है।

*निजता का हनन: संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्राप्त ‘निजता के अधिकार’ (Right to Privacy) का भी यहां गंभीर उल्लंघन हुआ है। जो मरीज गंभीर स्थिति में ऑक्सीजन मास्क के सहारे पड़ा है, क्या वह अपनी रिकॉर्डिंग की सहमति देने की स्थिति में था? असहाय स्थिति में पड़े मरीज का राजनीतिक उपयोग या टीआरपी के लिए प्रदर्शन करना पत्रकारिता नहीं, बल्कि संवेदनहीनता का चरम है।

कथित पत्रकारों के दो गैंग…'दरबारियों' और 'पालतुओं' के बीच तू-तू-मैं-मैं का दौर चल रहा है! दोनों गैंग अपनी सुविधानुसार नरेशन गढ़ रहे हैं। वैसे अस्पताल के ICU में बिना सुरक्षा अपनाए मरीज की जान पर खतरा उत्पन्न करने के लिए मामला दर्ज किया जा सकता है! यह मामला तुरंत खत्म भी हो जाता… https://t.co/1sRBf0mgQp

— संदीप देव | #SandeepDeo (@sdeo76) August 10, 2026

गृह मंत्रालय के BNS कानून के घेरे में ‘पत्रकारिता‘

विडंबना यह है कि जिस नए कानून (भारतीय न्याय संहिता – BNS) का ढिंढोरा देश भर में पीटा गया, वही कानून अब इस कृत्य के खिलाफ खड़ा है। रांची पुलिस ने अस्पताल प्रशासन (CS-cum-CMO) की शिकायत पर BNS की कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है:

इस दरबारी से पूछताछ और इस पर मामला दर्ज होने पर विक्टिम कार्ड खेलने वाले 'दरबारी पत्रकारों और भाजपा के आईसेल प्रमुख सहित सभी हैंडलों को बता दूं कि ICU में गन माइक या कैमरे के साथ प्रवेश पर प्रतिबंध है, जो पूरे देश में लागू है। इससे ​संक्रमण (Infection) का गंभीर खतर पैदा होता है।… https://t.co/JgJlz77gDh

— संदीप देव | #SandeepDeo (@sdeo76) August 10, 2026

*BNS Section 125: किसी व्यक्ति के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को संकटापन्न (खतरे में) डालने वाला कृत्य।

*BNS Section 223(b): लोक सेवक द्वारा विधिवत प्रख्यापित आदेश की अवज्ञा (अस्पताल के नियमों का उल्लंघन)।

*BNS Section 270 / 271: लापरवाही या द्वेषपूर्ण कृत्य जिससे किसी जानलेवा बीमारी का संक्रमण फैलने की संभावना हो।

*BNS Section 329(3): अति-संवेदनशील क्षेत्र में आपराधिक अनाधिकार प्रवेश (Criminal Trespass)। ये धाराएं स्पष्ट करती हैं कि प्रेस का कार्ड जेब में होने का अर्थ कानून तोड़ने का लाइसेंस होना नहीं है। जब एक साधारण नागरिक को ICU में बिना मास्क और सैनिटाइजेशन के जाने की अनुमति नहीं है, तो एक एंकर हाथ में गन माइक लहराते हुए मरीज के सिरहाने तक कैसे पहुंच सकता है?

PCI और NBDA के कोड ऑफ एथिक्स की उड़ती धज्जियां

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) और ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन’ (NBDA) का कोड ऑफ एथिक्स स्पष्ट रूप से कहता है कि अस्पतालों, विशेषकर इमरजेंसी, ICU और ऑपरेशन थिएटर में आक्रामक रिपोर्टिंग या स्टिंग ऑपरेशन पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।

फर्जी ट्रोलिंग पर मैं रिएक्ट नहीं करता। मगर @amitmalviya जी आप देश में सर्वाधिक सत्ता वाले दल BJP के IT सेल के प्रमुख हैं। आपको बिना किसी सबूत के ग़ैर ज़िम्मेदार बयान नहीं देना चाहिए। अगर मैं प्रोटेस्ट में कवरेज के दौरान एक भी दिन सरकारी गेस्ट हाउस में रुक हूँ तो सबूत दीजिए। वरना… https://t.co/Op0plufugb

— Abhinav Pandey (@Abhinavpinch) August 10, 2026

जब मीडिया खुद नियमों को तोड़कर ‘अदालत’ बनने की कोशिश करता है, तो वह जनता का विश्वास खो देता है। इस तरह के मामलों में यदि कड़े कदम नहीं उठाए गए—जैसे एक्रेडिटेशन (मान्यता) रद्द करना या मीडिया संस्थान पर भारी जुर्माना लगाना—तो अस्पतालों की सुरक्षा प्रणाली केवल तमाशा बनकर रह जाएगी।

गृहमंत्री अमित शाह जी ने ही BNS की विभिन्न धाराओं में अस्पताल में मरीजों के जीवन को खतरे में डालने को अपराध बनाया है! https://t.co/hl4vShYT8p

— संदीप देव | #SandeepDeo (@sdeo76) August 10, 2026

गौर करने वाली बात यह है कि रांची के सदर अस्पताल में नियमों को दरकिनार कर मरीज की जान खतरे में डालने का यह कोई पहला या इकलौता मामला नहीं है। एंकर अमन चोपड़ा का विवादों और कानूनी कार्रवाइयों से पुराना नाता रहा है।

सही बात है। बहुत लो लेवल एक्शन है @HemantSorenJMM का। वरना तो इनकम टैक्स, ईडी वगैरह लगाए जाते। क्यों ? https://t.co/8pQBWzml3F

— आलोक जोशी AlokJoshi (@1ALOKJOSHI) August 10, 2026

आदतन अपराध करने का अमन चोपड़ा का इतिहास

इससे पहले राजस्थान में भी धार्मिक भावनाओं को भड़काने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में उनके खिलाफ राजस्थान पुलिस (बूंदी, अलवर और डूंगरपुर) में IPC की गंभीर धाराओं के तहत कई प्राथमिकियां (FIR) दर्ज की गई थीं, जहाँ उनकी गिरफ्तारी के लिए राजस्थान पुलिस की टीमें नोएडा तक पहुँची थीं।

केवल पुलिस केस ही नहीं, बल्कि प्रसारण मानकों की धज्जियां उड़ाने के लिए नियामक संस्था ‘न्यूज ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी‘ (NBDSA) भी उन पर और उनके चैनल पर कई बार कड़ा रुख अपना चुकी है।

2022 में गहलोत सरकार की सुपारी लेकर दंगे भड़काने की नीयत से @AmanChopra_ ने बेहद भड़काऊ प्रोग्राम किये थे। जब राजस्थान पुलिस ने कार्रवाई की तो ये ऐसे ही रो रहा था, फिर चुपचाप वीडियो डिलीट कर दिया।

ये डेढ़ फुट का सपौला चाहता है कि इसको देश में दंगे भड़काने की फुल आजादी मिले…

— Rofl Gandhi 2.0 🏹 Commentary (@RoflGandhi_) August 10, 2026

NBDSA ने उनके ‘शो’ में पक्षपातपूर्ण और नफरती सामग्री प्रसारित करने के लिए 50,000 रुपये तक का जुर्माना ठोका था और उन कार्यक्रमों के वीडियो सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने का सख्त निर्देश जारी किया था। अथॉरिटी ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि लगातार नियमों का उल्लंघन करने पर एंकर को व्यक्तिगत रूप से समिति के समक्ष तलब किया जाएगा।

राजस्थान में दर्ज FIR से लेकर NBDSA के भारी जुर्माने और अब झारखंड में BNS की गंभीर धाराओं में दर्ज यह नया मामला

—यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि यह केवल एक बार की गई चूक नहीं, बल्कि एक पार्टी विशेष के हित में सनसनीखेज कंटेंट बनाने के लिए कानून और एथिक्स को बार-बार ताक पर रखने की अमन चोपड़ा की पुरानी प्रवृत्ति है। यह एक आपराधिक प्रवृत्ति का पत्रकार है, जो बार-बार देश के कानून की धज्जियां उड़ाता है ताकि एक पार्टी विशेष और उसके आका के पक्ष में माहौल बनता रहे!

सावन में 'अंडे' का नाश्ता करते एंकर अमन चोपड़ा का वीडियो वायरल !

लोगों ने उठाए सवाल, आप क्या कहेंगे ? pic.twitter.com/4y3KUQXXmf

— Bolta Hindustan (@BoltaHindustan) August 10, 2026

वैचारिक स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ

पत्रकारिता का मुख्य काम सत्ता से कठिन सवाल पूछना और जनता के मुद्दों को उजागर करना है। लेकिन यह ‘एजेंडा पत्रकारिता’ अस्पताल के नियमों को ताक पर रखकर, किसी मरीज के फेफड़ों में संक्रमण का जोखिम बढ़ाकर, और केवल सोशल मीडिया लाइव के जरिए राजनीतिक बयानबाजी करके हासिल नहीं होता।

झारखंड पुलिस द्वारा की जा रही यह जांच किसी रिपोर्टिंग के खिलाफ नहीं, बल्कि ICU में घुसकर मरीज की जिंदगी को खतरे में डालने के कृत्य के खिलाफ है। इस पर राजनीतिक बचाव खड़ा करने वाले तंत्र को यह समझना होगा कि ‘राइट टू रिपोर्ट’ कभी भी किसी इंसान के ‘राइट टू लाइफ’ से बड़ा नहीं हो सकता।

ISD News Network August 10, 2026
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: aman chaupda, aman chopda, aman chopra, aman chopra fir, aman chopra podcast, jharkhand police fir on aman chopra

Related

उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने से लेकर देश भर तक के स्कूल खुलने तक की फेक न्यूज़ हुई तेज़ी से वायरल

कोरोना आपदा के इस दौर में चारों तरफ खबरों का...

August 10 2026

मोदी सरकार के खिलाफ ‘पेटीकोट पत्रकारों’ ने गढ़ी बेरोजगारी की फेक स्टोरी!

हर बार की तरह इस बार भी संकट में घिरे...

August 10 2026

‘द हिंदू’ ने राफेल पर आधी खबर छिपा कर राहुल गांधी को पहुंचाया फायदा! झूठ बेनकाब!

लोकसभा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव...

August 10 2026

अटलजी ने इंदिरा को कभी दुर्गा नहीं कहा! यह तो वामपंथियों की चाल थी!

यह एक तथ्य है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी...

August 10 2026

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
2 Comments
  • Avatar Priyajit Pattanaik says:
    August 11, 2026 at 9:06 am

    Aman chopra is a maha dalal.

    Loading...
    Reply
  • Avatar rskatare08@gmail.com says:
    August 11, 2026 at 9:56 am

    चौपड़ा जैसे एजेंडा बाज पत्रकारों पर कार्यवाई होना चाहिए।

    Loading...
    Reply

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

फेक न्यूज भंडाफोड़

Fake News भंडाफोड़: आनंदीबेन पटेल के पति के नाम पर आडवाणी को लिखा कथित पत्र पूरी तरह जाली, दशकों पुराने राजनीतिक प्रोपेगैंडा का सच!

October 26, 2026
फेक न्यूज भंडाफोड़

Fake News भंडाफोड़: हरदीप पुरी को बचाने के लिए IT Cell ने किया सोनिया गांधी का AI-जनरेटेड फर्जी फोटो वायरल!

October 24, 2026
फेक न्यूज भंडाफोड़

Fake News भंडाफोड़: पांचजन्य और भाजपा ईकोसिस्टम का फर्जी ‘OSINT खुलासा’ बेनकाब: दिल्ली की पुरानी तस्वीर को वियतनाम की गुप्त साजिश बताकर फैलाया झूठ!

October 24, 2026
फेक न्यूज भंडाफोड़

फेक न्यूज़ भंडाफोड़:  सत्ता की दलाली में गिरी पत्रकारिता: जब सवाल पूछने वाली लोकगायिका को ‘कॉल गर्ल’ बनाने पर उतर आया ABP न्यूज़!

October 18, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
%d