By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • सरकारें
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
      • मनोविश्लेषण
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Reading: Ajit Pawar Death News LIVE: अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, PM मोदी ने दुख जताया, ममता ने की जांच की मांग
Share
Notification
Latest News
शंकराचार्य का धर्मादेश
भाषा और साहित्य
लव-जिहादियों से संघियों का संबंध!
संघवाद
विधानसभा में योगी का झूठ!
राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
सत्ता के हाथों न बिकना ही शंकराचार्य जी की गलती!
अस्मितावाद मुद्दा व्यक्तिवाद / परिवारवाद संघवाद
‘प्रॉक्सी वार’ में हार के बाद शंकराचार्य के विरुद्ध खुद कूदे योगी!
SDeo blog
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • सरकारें
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > Blog > समाचार > Ajit Pawar Death News LIVE: अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, PM मोदी ने दुख जताया, ममता ने की जांच की मांग
समाचार

Ajit Pawar Death News LIVE: अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, PM मोदी ने दुख जताया, ममता ने की जांच की मांग

ISD News Network
Last updated: 2026/01/28 at 6:31 PM
By ISD News Network 2 Views 8 Min Read
Share
8 Min Read
SHARE

Ajit Pawar Death News LIVE: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया है. आज सुबह हुई प्लेन क्रैश में एनसीपी नेता अजित पवार की जान चली गई. सूत्रों के अनुसार, अजीत पवार जिला पंचायत परिषद चुनाव प्रचार के लिए मुंबई से प्राइवेट एयर क्राफ्ट से निकले थे बारामती के लिए. तभी लैंड करते समय क्रेश हुआ और क्रेश के बाद फ़्यूल टैंक में ब्लास्ट हुआ. इस हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई. अजित पवार की आकस्मिक मृत्यु से राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है और सभी क्षेत्रों में शोक व्यक्त किया जा रहा है. पीएम मोदी से लेकर ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताया है. अजित पवार 66 वर्ष के थे. अजित पवार पिछले 40 वर्षों से राज्य की राजनीति में सक्रिय थे. अपने साहसिक निर्णयों और बेबाक टिप्पणियों के कारण अजित पवार हमेशा सुर्खियों में रहे.  अजित पवार की मृत्यु से राज्य की राजनीति में एक बड़ा शून्य उत्पन्न हो गया है.

-Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र क़े बारामती में विमान हादसा का मामला: सूत्रों के मुताबिक डीजीसीए ने विमान कंपनी के अधिकारियों को तलब किया है. इस प्लेन क्रैश में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो चुकी है

-Eknath Shinde on Ajit pawar Plane Crash: अजित पवार के निधन पर एकनाथ शिंदे ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि अजित पवार के प्लेन क्रैश की जांच होनी चाहिए.

-Ajit Pawar Death News Live: अजित पवार का विमान जब लैंड कर रहा था, तभी क्रैश हुआ और फ्यूल टैंक में ब्लास्ट हुआ. खराब मौसम की वजह से विमान आसमान में ही लड़खड़ाने लगा. पायलट ने विमान से कंट्रोल खो दिया. इसके बाद पूरी दुनिया ने खौफनाक मंजर देखा. चश्मदीदों का कहना है कि विमान धरती पर गिरा और पांच धमाके हुए.

More Read

सत्ता के हाथों न बिकना ही शंकराचार्य जी की गलती!
सत्ता समर्थित संतों का गिरोह शंकराचार्य के विरुद्ध नीचता पर उतरा!
भारत की संप्रभुता व गरिमा कब तक अमेरिकी कदमों में रखी जाती रहेगी?
भारत-अमेरिका ‘डील’ में भारत का रणनीतिक आत्मसमर्पण!

– अजित पवार की पत्नी दिल्ली से बारामती रवाना: बारामती में घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में आग और धुआं, विमान का मलबा और घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाती एम्बुलेंस दिखाई दी. घटना स्थल पर लोग हर संभव तरीके से मदद करने की कोशिश कर रहे थे. एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, एनसीपी-एसपी की सांसद सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का परिवार (पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटे पार्थ पवार) दिल्ली में थे. बताया जा रहा है कि प्रफुल्ल पटेल और अजित पवार का परिवार दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो चुका है. फिलहाल, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

Ajit Pawar
प्लेन क्रैश के बाद का खौफनाक मंजर.

-अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया, अब हादसे के बाद क्या होगा?

  • दुर्घटनास्थल पर मिले मलबे की जगह और हालत को ध्यान से देखा जाएगा और फोटो लिए जाएंगे, ताकि यह समझा जा सके कि विमान किस रफ्तार और किस एंगल से टकराया.
    • ब्लैक बॉक्स की जांच से यह पता लगाया जाएगा कि उड़ान के समय विमान की तकनीकी स्थिति कैसी थी और क्या वह उड़ान के लायक था.
    • उड़ान से पहले किए गए रख-रखाव (मेंटेनेंस) से जुड़े सभी रिकॉर्ड खंगाले जाएंगे.
    • कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डिंग से आख़िरी पलों में पायलटों की बातचीत और फैसलों की जानकारी मिलेगी.
    • पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के बीच हुई बातचीत के आधिकारिक रिकॉर्ड की जाँच की जाएगी, ताकि गलती की वजह साफ़ हो सके.
    • इसके अलावा मौसम, रनवे की स्थिति और हवा की दिशा जैसे बाहरी कारणों को भी जाँच में शामिल किया जाएगा.

–PM Modi on Ajit Pawar Death LIVE: पीएम मोदी ने अजित पवार के निधन पर शोक जताया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अजित पवार लोगों के नेता थे, जिनका ज़मीनी स्तर पर मज़बूत जुड़ाव था. महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्ति के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था.  एडमिनिस्ट्रेटिव मामलों की उनकी समझ और गरीबों और दबे-कुचले लोगों को मज़बूत बनाने का उनका जुनून भी देखने लायक था.  उनका अचानक निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है. उनके परिवार और अनगिनत चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.’

Shri Ajit Pawar Ji was a leader of the people, having a strong grassroots level connect. He was widely respected as a hardworking personality at the forefront of serving the people of Maharashtra. His understanding of administrative matters and passion for empowering the poor and… pic.twitter.com/mdgwwGzw4R

— Narendra Modi (@narendramodi) January 28, 2026

-Ajit Pawar Passed Away: अजित पवार के निधन पर ममता बनर्जी ने दुख जताया है. ममता बनर्जी ने प्लेन क्रैश की जांच की मांग की है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘अजित पवार के अचानक निधन से बहुत सदमे में हूं. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और उनके साथ यात्रा कर रहे लोग आज सुबह बारामती में एक भयानक विमान दुर्घटना में मारे गए हैं, और मुझे बहुत दुख हो रहा है. उनके परिवार, जिसमें उनके चाचा शरद पवार जी भी शामिल हैं, और स्वर्गीय अजित जी के सभी दोस्तों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं. इस घटना की ठीक से जांच होनी चाहिए.’

-Ajit Pawar Death Live: अधिकारियों ने अजित पवार के निधन को कन्फर्म कर दिया है. अधिकारियों की मानें तो पुणे जिले में बुधवार सुबह विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत छह लोगों की मौत हो गई. यह घटना तब हुई जब अजित पवार (66 वर्ष) का विमान पुणे के बारामती इलाके में उतर रहा था. शुरुआती जानकारी के अनुसार, अजित पवार के बारामती दौरे के दौरान विमान को लैंडिंग में परेशानी हुई और वह बारामती एयरस्ट्रिप पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

कहां जा रहे थे अजित पवार?

यह घटना अजित पवार के बारामती दौरे के दौरान घटी. अजित पवार जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए आज बारामती पहुंचने वाले थे. विमान के लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ. डीजीसीए द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई. अजित पवार के साथ-साथ उनके साथ मौजूद पायलट और सहकर्मी भी इस हादसे में मारे गए.

पीएम मोदी ने घुमाया फोन

अजित पवार के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को फोन करके घटना के बारे में जानकारी ली है. पीएम मोदी और अमित शाह ने घटना पर दुख जताया है और अजित पवार के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की है.

कितने बजे हुआ प्लेन क्रैश?

प्लेन क्रैश की यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई. प्लेन ने मुंबई से उड़ान भरी थी और लगभग एक घंटे के बाद क्रैश हो गया. बारामती से सामने तस्वीरों में देखा गया कि क्रैश के बाद प्लेन में आग लगी हुई थी. काफी हिस्से में प्लेन का मलबा पड़ा हुआ था. घटनास्थल से एक एंबुलेंस भी जाते हुए दिखाई दी. अजित पवार को लेकर जानकारी सामने आई कि उन्हें स्थानीय निकाय चुनावों से पहले बुधवार को रैलियों में शामिल होने के लिए बारामती जाना था.

साभार

Related

TAGGED: Ajit Pawar, ajit pawar death, ajit pawar plane crash, ajit pawara latest newst
ISD News Network January 28, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
ISD is a premier News portal with a difference.
Previous Article राम जन्मभूमि आंदोलन: श्रेय की राजनीति और ‘समांतर’ शक्तियां
Next Article यूजीसी का कानून कैंपस पॉलिटिक्स
Leave a comment Leave a comment

Share your CommentCancel reply

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow
- Advertisement -
Ad image

Latest News

शंकराचार्य का धर्मादेश
लव-जिहादियों से संघियों का संबंध!
विधानसभा में योगी का झूठ!
सत्ता के हाथों न बिकना ही शंकराचार्य जी की गलती!

You Might Also Like

अस्मितावादमुद्दाव्यक्तिवाद / परिवारवादसंघवाद

सत्ता के हाथों न बिकना ही शंकराचार्य जी की गलती!

February 14, 2026
संघवादसंसद, न्यायपालिका और नौकरशाही

सत्ता समर्थित संतों का गिरोह शंकराचार्य के विरुद्ध नीचता पर उतरा!

February 11, 2026
SDeo blogदेश-विदेश

भारत की संप्रभुता व गरिमा कब तक अमेरिकी कदमों में रखी जाती रहेगी?

February 9, 2026
SDeo blogदेश-विदेश

भारत-अमेरिका ‘डील’ में भारत का रणनीतिक आत्मसमर्पण!

February 7, 2026
//

India Speaks Daily is a leading Views portal in Bharat, motivating and influencing thousands of Sanatanis, and the number is rising.

Popular Categories

  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD
- Download App -
Ad image

Copyright © 2015 - 2025 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?