By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: बच्चों और आदिवासियों का धर्मांतरण करने वाले लेफ्ट और मिशनरी गिरोह के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश!
Share
Notification
Latest News
‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!
Movie Zone SDEO's Story मूवी रिव्यू
‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!
Movie Zone SDEO's Story मूवी रिव्यू
अयोध्या में अखिलेश यादव के विरुद्ध संघाचार्य संतों की बैठक! दोहरा चरित्र उजागर!
संपादकीय
विशेष खोजी आलेख: क्या 2024 में 51 सीटों की ‘डिजिटल चोरी’ कर 240 तक पहुँची थी BJP? चुनाव आयोग के अंदरूनी दस्तावेजों से फूटा महाघोटाला!
खोजी आलेख
सुप्रीम-कोर्ट का पुनर्गठन हो
भाषा और साहित्य
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » मीडिया » फिफ्थ कॉलम » बच्चों और आदिवासियों का धर्मांतरण करने वाले लेफ्ट और मिशनरी गिरोह के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश!
फिफ्थ कॉलम

बच्चों और आदिवासियों का धर्मांतरण करने वाले लेफ्ट और मिशनरी गिरोह के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश!

Archana Kumari
By Archana Kumari 10 Min Read
Share
10 Min Read
SHARE

आईएसडी नेटवर्क । लीगल राइट ऑब्जर्वेटरी (LRO) ने एक बार फिर वकील कॉलिन गोंजाल्विस के खिलाफ हमला बोला है। इस बार ट्वीट के सीरीज में LRO राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष को टारगेट करने के लिए चर्च, कथित मानवाधिकार कानून नेटवर्क और इस्लामवादियों गठजोड़ का खुलासा करते हुए कहा है कि इन लोगों ने गिरोह बना लिया है ताकि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग एंटी-सीएए विरोध में बच्चों के उपयोग, बाल तस्करी नेटवर्क और चर्च के अवैध कारोबार आदि के खिलाफ कोई कार्यवाही ना कर सके।

लीगल राइट ऑब्जर्वेटरी ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि  दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष एक POCSO अभियुक्त को जमानत दिलाने के लिए, वकील कॉलिन गोंसाल्वेस पेश हुए थे।यह आरोपी एक कथित फैक्टचेक वेब साइट चलाता है, परंतु इसकी आड़ में यह लेफ्ट प्रोपोगंडा को कवर-फायर देता है। इस आरोपी और उसके वकील की कोशिश थी कि उसके खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी को किसी तरह से रद्द कराया जाए ।

#Shocking Long Thread- How n Why #Church #HRLN Peacefuls ganged up to destroy @NCPCR_ CP Priyank Kanungo @KanoongoPriyank? N why lawyer Colin Gonsalves personally leading the assault against Priyank Kanungo? Indians/ Hindus must read this in ToTo to know their enemies. Cont…. pic.twitter.com/g7corzeuLf

— Legal Rights Observatory- LRO (@LegalLro) September 15, 2020

दरअसल LRO  ने जिस मामले की चर्चा की है वह ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर से जुड़ा है, जिस पर आरोप है कि ऑनलाइन बहस के दौरान एक नाबालिग बच्ची की ब्लर की हुई तस्वीर उसने पोस्ट की थी। बाद में इस पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद उनके ख़िलाफ़ आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

More Read

अडानी को क्लीन चिट और FCRA Bill 2026  पर यू-टर्न: क्या पर्दे के पीछे हुई भारत-अमेरिका की बड़ी ‘क्रॉस-डील’?
FCRA Bill 2026: विदेशी चंदे पर नियंत्रण या फिर दोहरा रवैया? सरकार पर उठ रहे हैं गंभीर सवाल?
एनजीओ पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’
जॉज सोरस का ‘टूलकिट’ तो मोदी के मंत्री की बेटी निकली!

विभिन्न पक्षों को सुनने के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय ने ट्विटर पर नाबालिग लड़की को कथित तौर पर धमकाने और प्रताड़ित करने के मामले में ‘ऑल्ट न्यूज’ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर के खिलाफ तत्काल दंडात्मक कार्रवाई न करने का निर्देश दिल्ली पुलिस को दिया।

आप किसी को ट्वीट करें. उसे पसंद न आए. तो वो आपके बच्चों, परिवार की तस्वीरें निकाल के उन्हें सार्वजनिक कर दे, उन्हें ख़तरे में डाल दे. ये फ़ैक्ट चेकर हैं? या शार्प शूटर हैं? जो फ़ैक्टचेकिंग टूल्ज़ को लोगों को धमकाने के लिए इस्तेमाल करते हैं ? pic.twitter.com/8CEV69Y7Hd

— रोहित सरदाना (@sardanarohit) September 6, 2020

अदालत ने उस तथाकथित पत्रकार मोहम्मद जुबैर की अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी खारिज करने के अनुरोध वाली याचिका पर दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग से जवाब भी मांगा है । साथ ही उच्च न्यायालय ने ‘ट्विटर इंडिया’ को भी मामले की जांच में पुलिस के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया है।

इस सुनवाई के दौरान जुबैर की ओर से पेश वकील कॉलिन गोंसाल्विस ने बताया था कि उनके मुवक्किल एक फैक्ट-चेक वेबसाइट ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक हैं और बिना किसी पूर्वाग्रहों के राजनीतिक दलों और लोगों द्वारा फैलाई जा रही गलत जानकारी की असलियत सामने लाते हैं। उनके इसी काम के चलते उन्हें अक्सर गालियां और धमकियां दी जाती हैं।

जुबेर के बचाव में उन्होंने आगे कहा कि इस बारे में दो प्राथमिकी की गई हैं । एक दिल्ली में और एक रायपुर में । उन्होंने कहा कि जुबैर को ट्विटर पर उनकी पोस्ट्स के लिए एक व्यक्ति द्वारा ट्रोल किया गया, उनका अपमान किया गया साथ ही सांप्रदायिक टिप्पणी भी की गई थी।

इस पर पुलिस के वकील राहुल मेहरा ने सुनवाई के दौरान जुबेर को आदतन अपराधी बताया जबकि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष की ओर से पेश हुई वकील अनिंदिता पुजारी ने कहा कि उनके मुवक्किल का नाम मुकदमा करने वालों की सूची से हटा दिया जाना चाहिए क्योंकि वे सिर्फ सूचना देने वाले व्यक्ति थे और अपनी वैधानिक जिम्मेदारी का पालन कर रहे थे। इस पर जुबैर के वकील का कहना था कि आयोग के अध्यक्ष को पार्टी इसलिए बनाया गया है क्योंकि उन्होंने इस बारे में जो ट्वीट किया था वह अपने निजी एकाउंट से किया था न कि आयोग के आधिकारिक हैंडल से।

@NCPCR_ में प्राप्त ATR के अनुसार, @Twitter पर एक बच्ची को धमकाने और प्रताड़ित करने के लिए कथित व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। @TwitterIndia द्वारा किए गए अनुरोध के अनुसार प्रासंगिक जानकारी प्रदान करने के लिए उन्हें 10 दिनों का अतिरिक्त समय प्रदान किया गया है।

— प्रियंक कानूनगो Priyank Kanoongo (@KanoongoPriyank) September 5, 2020

LRO ने इसी मुद्देे को केंद्र में रखते हुए कॉलिन गोंजाल्विस पर निशाना साधते हुए बताया है कि हैरानी की बात यह है कि  राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा पारित आदेश के लिए प्रियांक कानूनगो को व्यक्तिगत रूप से 50 लाख रुपये के मुआवजे के दावों के साथ पार्टी बनाया गया था, जो सही नहीं था। LRO का कहना है कि कॉलिन गोंजाल्विस के गिरोह ने पहले दौर में एनसीपीसीआर के चेयरपर्सन को व्यक्तिगत रूप से इस मामले में एक पार्टी बनाकर और बाल अपराधी के दोषी को पीड़ित के रूप में पेश किया है।

चर्च द्वारा वित्त पोषित कॉलिन गोंजाल्विस की संस्था HRLN ने प्रियांक कानूनगो को उखाड़ फेंकना चाहा, और आज ज़ुबैर को बचा रही है। आरोप है कि HRLN को सीआईएससीई नामक चर्च द्वारा संचालित व्यवसाय के लिए 4000 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। CISCE पर CBSE के समानांतर अवैध रूप से चलने और शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) का उल्लंघन करने का आरोप है। एनसीपीसीआर ने इसे अदालत में घसीटा था और इसी कारण राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) को टारगेट किया जा रहा है।

LRO ने दावा किया है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को इसलिए भी निशाना पर लिया जा रहा है क्योंकि इसने दिल्ली के स्थानीय प्रशासन को निर्देश जारी किए थे कि वह शाहीन बाग में हथियार के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे बच्चों की दयनीय स्थिति और CAA विरोध प्रदर्शनों के बारे में चिंता व्यक्त करें।

Church- Izlamists r irked at @NCPCR because it hd issued directives to Delhi's local administration expressing worry about pathetic state of kids being used as weapon at #ShaheenBagh protest. Since then commission n CP were repeatedly under fire for one reason or another (Cont.) pic.twitter.com/VlLlx52Z18

— Legal Rights Observatory- LRO (@LegalLro) September 15, 2020

गौरतलब हो कि नागरिक कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे महिलाओं के साथ बच्चों की उपस्थिति होने के पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने साउथ-ईस्ट दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर शाहीनबाग प्रदर्शन स्थल पर बच्चों के एकत्रित होने के संबंध में एक रिपोर्ट मांगी थी। आयोग ने पत्र में लिखा था कि कि उसे प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में बच्चों के जुटने के संबंध में शिकायत मिली थी।

शिकायत में कहा गया था कि कोविड-19 की रोकथाम पर सुरक्षा के संबंध में प्रदेश और केंद्र सरकार के परामर्श के बावजूद बच्चों को एकत्रित किया जा रहा है। इस बारेे में दिल्ली सरकार के उस आदेश का हवाला दिया गया था,  जिसमें कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 50 से अधिक लोगों की धार्मिक, पारिवारिक, सामाजिक, राजनीतिक या सांस्कृतिक किसी भी तरह की सभा की अनुमति नहीं दी गई थी।

LRO ने साफ कहा है कि चर्च द्वारा चलाए जा रहे चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशंस बाइबिल का अध्ययन करने के लिए गैर-ईसाई बच्चों को मजबूर करके धार्मिक रूपांतरण के इन-हाउस कारखानों के रूप में उपयोग कर रहे थे। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सभी राज्य सरकारों को इस पर नकेल कसने की सख्त चेतावनी दी थी। परिणामस्वरूप, यूरोपीय चर्च समूहों ने चेयरपर्सन को घेरने के लिए कॉलिन गोंजाल्विस की संस्था ह्यूमन राइट्स लॉ नेटवर्क को पैसा दिया है।

LRO ने आरोप लगाया है कि मिशनरीज ऑफ चैरिटीज को खुले बाजार में शिशुओं को बेचते हुए पकड़ा गया था। उस समय इस मामले को बंद करने के लिए पूरी व्यवस्था पर दबाव डाला गया था क्योंकि अधिकांश शिशु अनाथ नहीं थे, बल्कि गरीब आदिवासी परिवारों से कैथोलिक नन द्वारा खरीदे गए थे।

मिशनरीज ऑफ चैरिटीज द्वारा नाबालिग बच्चों की तस्करी के मामले में NCPCR ने SC में SIT जांच की अपील की थी। इसके लिए भी राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को निशाने पर लिया गया है।

LRO का कहना है यूरोपियन यूनियन चर्च भारत के एमआईसीए खनन को बंद करना चाहता था। इस खनन से आदिवासियों को आर्थिक संबल मिलता है, लेकिन मिशनरी आदिवासियों को सब्सिडी वाला ‘चावल बैग’ थमा कर गरीब बनाए रखने की साज़िश रचता है कि वो इनके लिए धर्मांतरण की ‘लहलहाती खेती’ बने रहें।

ज्ञात हो कि एमआईसीए खनन में अतिरंजित बाल श्रम की कहानियां दुनिया भर में फैली, जिसके बाद एनसीपीसीआर आदिवासियों को बचाने के लिए आगे आया। और यही मिशनरियों को पसंद नहीं आ रहा है।

मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स मायलीम गाँव में चर्च समूहों ने स्वदेशी नईम खासी विश्वास पुजारियों के अंतिम संस्कार का विरोध किया था। एक चर्च संचालित स्कूल ने विरोध करने के लिए बच्चों को आगे बढ़ाया। एनसीपीसीआर ने हस्तक्षेप किया। इसमें सम्मिलित दो प्रधानाचार्यों को फटकार लगाई गई और दंडित किया गया। इसके चलते भी राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग देश विरोधी तत्वों के टारगेट पर है।

In Meghalaya's East Khasi Hills Mylliem village, Church groups resisted funeral of Indigenous Niam Khasi Faith priest to persecute them, #Church run school kids pressed in to protest, #NCPCR intervened n 2 Principals reprimanded n punished; so the animosity! pic.twitter.com/Gtsru5FHSu

— Legal Rights Observatory- LRO (@LegalLro) September 15, 2020

Archana Kumari September 17, 2020
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: advocate colin gonsalves, alt news, human rights law network

Related

मॉब लिंचिंग पर टीवी-अख़बार के दबदबे के कारण हिन्दू फंसा है गनभेदी चुप्पी के मकड़जाल में!

चन्द्रकान्त प्रसाद सिंह। मॉब लिंचिंग की जड़ें ईसाइयत, इस्लाम और...

September 17 2020

India Speaks Daily - ISD News

कोर्ट के आदेश के बाद भी लुटियन पत्रकार उर्मिलेश (यादव) ‘दलित’ शब्द का उपयोग बंद नहीं करेंगे!

भाजपा पर आरक्षण खत्म करने के झूठे आरोप लगाने वाले...

September 17 2020

सोनिया गांधी को बचाने के लिए इंडिया टुडे में क्रिश्चियन मिशेल का साक्षातकार कमलनाथ के बेटे ने किया था अरेंज!

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले के मुख्य आरोपी जिस क्रिश्चियन मिशेल...

September 17 2020

सोनिया गांधी की मनमोहन सरकार ने तीस्ता सीतलवाड़ के माध्यम से छोटे बच्चों में रोपा सांप्रदायिकता का बीज!

यूपीए सरकार ने अपने कार्यकाल में न सिर्फ कई सारे...

September 17 2020

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Archana Kumari
राजधानी दिल्ली में लंबे समय तक अपराध संवाददाता के रूप में कार्य का अनुभव। अर्चना विभिन्न समाचार पत्रों तथा न्यूज़ चैनल में काम कर चुकी हैं। फिलहाल स्वतंत्र पत्रकारिता।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

देशफिफ्थ कॉलमविदेशसंपादकीय

अडानी को क्लीन चिट और FCRA Bill 2026  पर यू-टर्न: क्या पर्दे के पीछे हुई भारत-अमेरिका की बड़ी ‘क्रॉस-डील’?

August 12, 2026
SDEO's Storyदेशफिफ्थ कॉलम

FCRA Bill 2026: विदेशी चंदे पर नियंत्रण या फिर दोहरा रवैया? सरकार पर उठ रहे हैं गंभीर सवाल?

August 7, 2026
फिफ्थ कॉलम

एनजीओ पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

July 22, 2026
SDEO's Storyफिफ्थ कॉलम

जॉज सोरस का ‘टूलकिट’ तो मोदी के मंत्री की बेटी निकली!

March 2, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?