By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • सरकारें
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
      • मनोविश्लेषण
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Reading: अश्लील कॉन्टेंट दिखाया तो होगी कार्रवाई, सरकार ने जिम्मेदारी तय की
Share
Notification
Latest News
India Speak Daily के बारे में ग्रोक ने क्या कहा?
SDeo blog
शंकराचार्य जी के विरुद्ध फर्जी न्यूज फैलाती पकड़ी गई ‘प्रेस्टीट्यूट मीडिया’!
SDeo blog
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी द्वारा किए गए प्रमुख कार्य
सनातन हिंदू धर्म
एपस्टीन-फाइल्स की आपदा
भाषा और साहित्य
मुझ पर अनौपचारिक सेंसरशिप लागू! अब पाठक ‘यहां’ पढ़ सकेंगे मेरे लेख!
SDeo blog सोशल मीडिया
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • सरकारें
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > Blog > समाचार > सरकारें > अश्लील कॉन्टेंट दिखाया तो होगी कार्रवाई, सरकार ने जिम्मेदारी तय की
सरकारें

अश्लील कॉन्टेंट दिखाया तो होगी कार्रवाई, सरकार ने जिम्मेदारी तय की

ISD News Network
Last updated: 2025/12/18 at 9:31 PM
By ISD News Network 11 Views 7 Min Read
Share
7 Min Read
SHARE

केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया और ओवर द टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील, गैरकानूनी और अश्लील कॉन्टेंट को रोकने के लिए सख्त नियमों को लागू किया है. सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (इंटरमीडियरी गाइडलाइंस एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) रूल्स, 2021 के तहत इन प्लेटफॉर्म्स की जवाबदेही तय कर दी है. इसका उद्देश्य इंटरनेट को सुरक्षित, विश्वसनीय और महिलाओं-बच्चों के लिए ओपन बनाना है.

सरकार ने कहा कि उसकी नीतियों का मकसद एक ओपन, सेफ, ट्रस्टेड और अकाउंटेबल इंटरनेट सुनिश्चित करना है. खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए. PIB की रिपोर्ट के मुताबिक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा,

“सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि भारत में इंटरनेट किसी भी तरह के गैरकानूनी कॉन्टेंट या इन्फॉर्मेशन से फ्री रहे, खासकर गंदे और अश्लील कॉन्टेंट से.”

सरकार ने आगे बताया,

More Read

योगी को शंकराचार्य का  ’40 दिनों का अल्टीमेटम’ 
ममता के पेन-ड्राइव से डरे अमित शाह?
फिर कॉरपोरेट बेलआउट
मनमोहन सरकार के दौर में भारत की जीडीपी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का योगदान

“IT एक्ट और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (इंटरमीडियरी गाइडलाइंस एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) रूल्स, 2021 (आईटी रूल्स, 2021) ने मिलकर डिजिटल स्पेस में गैरकानूनी और हानिकारक कॉन्टेंट से निपटने के लिए एक सख्त फ्रेमवर्क बना दिया है.”

Information Technology (IT) Act, 2000

IT एक्ट और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (इंटरमीडियरी गाइडलाइंस एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) रूल्स, 2021 (आईटी रूल्स, 2021) ने मिलकर डिजिटल क्षेत्र में अवैध और हानिकारक सामग्री से निपटने के लिए एक सख्त ढांचा बनाया है. ये संस्थाओं (इंटरमीडियरीज) पर साफ-साफ जिम्मेदारियां तय करता है, ताकि जवाबदेही सुनिश्चित हो सके.

IT एक्ट अलग-अलग साइबर क्राइम्स के लिए सजा का प्रावधान करता है. जैसे गोपनीयता का उल्लंघन (धारा 66E), अश्लील या सेक्सुअल कॉन्टेंट शेयर करना (धारा 67, 67A, 67B). ये पुलिस को अपराधों की जांच करने (धारा 78), सार्वजनिक स्थानों में प्रवेश करके तलाशी लेने और संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार करने (धारा 80) की शक्ति भी देता है.IT (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021

IT नियम, 2021 के तहत संस्थाओं (जैसे नेटफ्लिक्स) और सोशल मीडिया कंपनियों को इन नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करने की जिम्मेदारी दी गई है. ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि नियमों के तहत ना आने वाले कॉन्टेंट को शेयर करने से रोका जाए.

1. नियम 3(1)(b) के अंतर्गत रिस्ट्रिक्टेड जानकारी: ये नियम प्लेटफॉर्म्स को नीचे दी गई जानकारियों को होस्ट, स्टोर, ट्रांसमिट, डिस्प्ले या पब्लिश करने से रोकता है-

– अश्लील, पोर्नोग्राफिक, किसी अन्य की निजता का हनन करने वाली, लिंग के आधार पर अपमानजनक या उत्पीड़न करने वाली, नस्लीय या जातीय रूप से आपत्तिजनक, या घृणा या हिंसा को बढ़ावा देने वाली;
– बच्चों के लिए हानिकारक कॉन्टेंट;
– धोखा देने वाली या भ्रमित करने वाली, जिसमें डीपफेक शामिल है;
– दूसरों की तरह दिखने वाली, जिसमें AI के माध्यम से भी बनाया गया कॉन्टेंट शामिल है;
– राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था को खतरा पैदा करने वाली;
– किसी कानून का उल्लंघन करने वाली.

2. यूजर अवेयरनेस: संस्थाओं यूजर्स को ये साफ-साफ बताएंगे कि अवैध कॉन्टेंट को शेयर करने के क्या परिणाम हो सकते हैं. साथ ही ये भी बताना होगा कि ऐसे कॉन्टेंट को शेयर करने पर उसे हटाने, अकाउंट सस्पेंड करने या टर्मिनेट करने के क्या नियम हैं.

3. शिकायत निवारण: संस्थाओं को शिकायत अधिकारी नियुक्त करना होगा. 72 घंटों के अंदर शिकायतों का निवारण करना होगा, और अवैध कॉन्टेंट को हटाना होगा. गोपनीयता का उल्लंघन करने वाली, किसी व्यक्ति की तरह दिखने वाली या नग्नता दिखाने वाले कॉन्टेंट के संबंध में किसी भी शिकायत पर उसे 24 घंटों के भीतर हटाना आवश्यक है.

4. Significant social media intermediaries (SSMIs) पर अतिरिक्त दायित्व: SSMIs वो हैं, जिनके पास भारत में 50 लाख या इससे अधिक रजिस्टर्ड यूजर्स हैं. मैसेजिंग सेवाएं प्रदान करने वाले SSMIs को गंभीर या संवेदनशील कॉन्टेंट के मूल स्रोत (originator) का पता लगाने में जांच एजेंसियों की सहायता करनी होगी.

SSMIs को स्वचालित उपकरणों (automated tools) का उपयोग करके कुछ प्रकार के गैरकानूनी कॉन्टेंट का पता लगाना और उसकी रीच को सीमित करना होगा. SSMIs को कंप्लायंस रिपोर्ट जारी करनी होगी, स्थानीय अधिकारियों की नियुक्ति करनी होगी. 

SSMIs को किसी भी कार्रवाई से पहले voluntary user verification, इंटर्नल अपील और निष्पक्ष सुनवाई की सुविधा प्रदान करनी होगी.

यदि इंटरमीडियरी IT नियम, 2021 में दिए गए कानूनी दायित्वों का पालन करने में असफल रहते हैं, तो वो सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 79 के तहत थर्ड पार्टी इनफार्मेशन के लिए दी गई छूट खो देंगे. और उन पर कार्रवाई भी की जा सकती है.भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023

ये एक्ट ऑनलाइन अश्लीलता, मिस इंफॉर्मेशन और अन्य साइबर क्राइम्स से निपटने के लिए कानूनी ढांचे को मजबूत करता है. इसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए किए गए अपराध भी शामिल हैं. इस एक्ट में अश्लील कृत्यों (धारा 296) और अश्लील कॉन्टेंट की बिक्री [जिसमें इलेक्ट्रॉनिक रूप में किसी भी ऐसे कॉन्टेंट का डिस्प्ले शामिल है (धारा 294)] के लिए सजा का प्रावधान है.

इसी तरह, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हानिकारक कॉन्टेंट के नकारात्मक प्रभावों से निपटने के लिए सरकार ने IT एक्ट, 2000 के तहत 25 फरवरी 2021 को इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (इंटरमीडियरी गाइडलाइंस एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) रूल्स, 2021 अधिसूचित किए हैं. इन नियमों का पार्ट-III डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स और ऑनलाइन क्यूरेटेड कॉन्टेंट (ओटीटी प्लेटफॉर्म्स) के पब्लिशर्स के लिए एथिक्स कोड उपलब्ध कराता है.

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ये बाध्यता है कि वो किसी भी ऐसे कॉन्टेंट को ट्रांसमिट न करें जो उस समय लागू कानून द्वारा प्रतिबंधित हो. सरकार ने अब तक अश्लील कॉन्टेंट दिखाने के लिए 43 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की भारत में पब्लिक एक्सेस को डिसेबल कर दिया है.

साभार

Related

TAGGED: Government, obscene content, OTT platforms, social media, social media and OTT platforms
ISD News Network December 18, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
ISD is a premier News portal with a difference.
Previous Article वोट-चोर क्यों कुर्सी छोड़े ? (भाग-2)
Next Article मनुष्य के दिमाग को समझने में सिग्मंड फ्रॉय्ड का नाम
Leave a comment Leave a comment

Share your CommentCancel reply

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow
- Advertisement -
Ad image

Latest News

India Speak Daily के बारे में ग्रोक ने क्या कहा?
शंकराचार्य जी के विरुद्ध फर्जी न्यूज फैलाती पकड़ी गई ‘प्रेस्टीट्यूट मीडिया’!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी द्वारा किए गए प्रमुख कार्य
एपस्टीन-फाइल्स की आपदा

You Might Also Like

अस्मितावादमुद्दाराजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारासंघवादसरकारें

योगी को शंकराचार्य का  ’40 दिनों का अल्टीमेटम’ 

January 31, 2026
भ्रष्टाचारमुद्दाराजनीतिक खबरसरकारें

ममता के पेन-ड्राइव से डरे अमित शाह?

January 10, 2026
देश-विदेशमुद्दा

फिर कॉरपोरेट बेलआउट

November 8, 2025
सरकारें

मनमोहन सरकार के दौर में भारत की जीडीपी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का योगदान

October 18, 2025
//

India Speaks Daily is a leading Views portal in Bharat, motivating and influencing thousands of Sanatanis, and the number is rising.

Popular Categories

  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD
- Download App -
Ad image

Copyright © 2015 - 2025 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?