By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • देश
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • ISD Reels
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
      • मनोविश्लेषण
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Reading: ABP के एंकर अभिसार शर्मा के एक-एक झूठ का खुलासा, दस्तावेज के साथ!
Share
Notification
Latest News
भारत ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर शोक जताया।
विदेश
The Hindu Holocaust: $45 Trillion की लूट और 500 मिलियन मौतें: इतिहास का सबसे बड़ा सच!
गुलाम भारत
“शंकराचार्य” वरदान हमारे
भाषा और साहित्य
नरेंद्र मोदी ने इजराइल के लिए टांगे खोल दी है-अमेरिकी पत्रकार
ISD Reels
अब्राहमिकों और भाजमुल्लों में साम्यता!
SDeo blog संघवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • देश
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • ISD Reels
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > Blog > मीडिया > फिफ्थ कॉलम > ABP के एंकर अभिसार शर्मा के एक-एक झूठ का खुलासा, दस्तावेज के साथ!
फिफ्थ कॉलमभ्रष्टाचार

ABP के एंकर अभिसार शर्मा के एक-एक झूठ का खुलासा, दस्तावेज के साथ!

ISD News Network
Last updated: 2018/07/10 at 11:58 AM
By ISD News Network 3.6k Views 10 Min Read
Share
10 Min Read
Abhisar Sharma exposed
SHARE

एबीपी न्यूज चैनल पर नटुआगिरी करने वाले पत्रकार अभिसार शर्मा का एक-एक झूठ अब परत-दर-परत खुलने लगा है। अपने और अपनी बीबी पर लगे भ्रष्टाचार के अरोप पर हो रहे खुलासे के बाद फेसबुक लाइव पर आकर अभिसार शर्मा ने आधा-अधूरा सच बोल कर खुद को पाक-साफ बताने का प्रयास किया था। शुरू से ही ‘यथावत’ और फिर ‘युगवार्ता’ पत्रिका के जरिए अभिसार को बेनकाब करते आ रहे पत्रकार जितेंद्र चतुर्वेदी ने दस्तावेज पेश कर अभिसार को चुनौती दी है कि यदि दम है तो इन दस्तावेजों और इस रिपोर्ट को अदालत में चुनौती दो, वर्ना चुप रहो!

दो औरतों की आड़ में भ्रष्टाचार का जिस नटुए अभिसार पर आरोप है, वह उन्हीं औरतों की तरह ‘शोषण हुआ-शोषण हुआ चिल्लाने की जगह जमीनी पत्रकार जितेंद्र चतुर्वेदी के दस्तावेजों का या तो जवाब दे या फिर अदालत में इसे चुनौती दे, नौटंकी न करे। पढि़ए अभिसार शर्मा को लेकर जितेंद्र चतुर्वेद का नया खुलासा…..

अभिसार शर्मा खुद को पाक साफ बता रहे हैं। मगर जो दस्तावेज हैं, वे सवाल खड़ा करते हैं। उन्होंने नोएडा के आयकर आयुक्त (अपील) के आरटीआई का हवाला देते हुए कहा कि उनकी पत्नी सुमना सेन एनडीटीवी की कभी एसेंसिग अधिकारी नहीं थी। उनका दावा है कि एनडीटीवी को उस समय एसेस हेमंत सांरगी कर रहे थे न कि सुमना सेन। यह सरासर झूठ है। अभिसार शर्मा बतौर पत्रकार भ्रम फैला रहे हैं। वे सच को छुपा रहे हैं। सच वह नहीं है जो वे बता रहे हैं। वास्तव में जिन कागजों के हवाले से वे पाक साफ होने की डींग हांक रहे हैं, उन्हीं कागजों में पूरी कहानी लिखी है।

उन्होंने आरटीआई के उन्हीं हिस्सों को पढ़ा जो उनकी करतूत पर पर्दा डालता है, बाकी के हिस्से को जानबूझ कर नहीं पढ़ा। उस आरटीआई के पहले जवाब को सबके सामने रखा। पर उसी आरटीआई के जवाब न. 6 और 7 के बारे में चुप्पी साध गए। जवाब न. 6 का सवाल था कि 2004-05 में एनडीटीवी की एसेसिंग अधिकारी कौन थी? उसका जवाब था- सुमना सेन। इसी तरह जवाब न. 7 का सवाल था कि 2004-05 में एनडीटीवी को आयकर विभाग ने 1.4682836 करोड़ रुपये किसके हस्ताक्षर पर वापस किए थे? तो बताया गया कि सुमना सेन। जहां तक बात पहले जवाब का प्रश्न है, तो उसमें पूछा गया था कि 2004-5 में कौन एसेसिंग अधिकारी एडीटीवी के आयकर रिटर्न को प्रोसेस कर रहा था? उसमें बताया गया कि सुमना सेन। उसमें यह कहीं कहा ही नहीं गया कि वह प्रोसेसिंग अधिकारी है। इससे साफ है कि अभिसार शर्मा सबको बरगला रहे हैं

More Read

जॉज सोरस का ‘टूलकिट’ तो मोदी के मंत्री की बेटी निकली!
ममता के पेन-ड्राइव से डरे अमित शाह?
अमेरिका को खुश करने के लिए संघ के बाद मोदी सरकार ने भी लिया अमेरिकी लॉबिंग एजेंसी का सहारा!
खुलासा… ‘लॉबिंग एजेंसी’ और मोदी सरकार के संबंधों का ‘कागज’ आया बाहर!

अभिसार शर्मा ने युगवार्ता की रिपोर्ट ‘पत्रकारिता के नटवरलाल’ का खंडन किया है। उनका दावा है कि रिपोर्ट में जो कहा गया है, वह असत्य है। बतौर रिपोर्टर जितेन्द्र चतुर्वेदी ने रिपोर्ट के पक्ष में दस्तावेज रखे हैं।

इसी तरह वे मकान वाले मामले में भी झूठ बोल रहे हैं। उनका दावा है कि मकान 2001 में ही खरीद लिया था। उसकी कीमत भी वे बताते हैं। उनके मुताबिक वह फ्लैट महज 19 लाख में खरीदा। पहली बात जिस मकान को वे 2001 में खरीदते हैं, उसकी रजिस्टरी 2011 में कराते हैं। दूसरी बात जिस फ्लैट का बाजार मूल्य 32 लाख रुपये था, उसे बिल्डर अभिसार को महज 19 लाख में बेच देता है। यानी वह अभिसार को तकरीबन 40 फीसदी की छूट देता है। बिल्डर ने उन पर इतनी दरियादिली क्यों दिखाई? इसके बारे में अभिसार शर्मा ने नहीं बताया। उन्होंने इसका भी जिक्र नहीं किया कि जब जीटीवी उन्हें 13,500 रुपये दे रहा था, तो एनटीडीवी ने पांच गुना किस आधार पर बढ़ा दिया।

सवाल यह भी है, क्या यह महज इत्तेफाक था कि जब सुमना सेन एनडीटीवी और उसके डायरेक्टर की एसेसिंग अधिकारी थी, तो उस दरमियान अभिसार शर्मा एनडीटीवी में जाते हैं? एनडीटीवी उन्हें सैर-सपाटे के लिए विदेश भेजता है। जबकि यह सुविधा उन्हें किसी और चैनल ने नहीं दी। अगर दे रहा है तो उन्हें इसका जवाब देना चाहिए था। उन्हें यह भी बताना चाहिए कि 2007 में ऐसी क्या परिस्थितियां बनी कि एनडीटीवी से जाना पड़ा? साथ यह बताना चाहिए कि एनडीटीवी से जब वे जीटीवी गए तो उन्हें कितना मेहनताना मिलता था? ऐसे ही कई सवाल हैं जिनका जवाब अभिसार को देना चाहिए था।

पर उस दिन फेसबुक लाइव में अभिसार शर्मा ने चुपी साध ली। उन्होंने यह नहीं बताया कि विदेश यात्रा के संदर्भ में उनका और उनकी पत्नी का बयान अलग-अलग क्यों था। उनकी पत्नी आयकर अधिकारी से कहती हैं कि विदेश यात्रा उनके पति यानी अभिसार शर्मा के सैलेरी पैकेज का हिस्सा है। वहीं अभिसार शर्मा ने अधिकारी को बताया कि वे निजी खर्चे पर विदेश घूमने गए थे। पति और पत्नी का एक सवाल पर अलग-अलग जवाब। संभव है सुमना को पति की काबिलियत पर ज्यादा भरोसा रहा हो। जो भी हो यह तो पति-पत्नी जाने। पर असल सवाल यह है कि फेसबुक लाइव में अभिसार शर्मा यह बताना भूल गए कि एनडीटीवी ने आयकर विभाग को बता दिया था कि वह किसी अधिकारी को विदेश टहलने के लिए नहीं भेजता। उन्होंने इस बात की भी चर्चा नहीं की कि उसी एनडीटीवी ने फिर सीबीआई के सामने झूठ क्यों बोला?

एनडीटीवी ने सीबीआई को बताया कि वह 23 लोगों को सैर-सपाटे के लिए विदेश भेज चुका है। अभिसार शर्मा को बताना चाहिए था कि एनडीटीवी आयकर विभाग से सच बोल रहा है या सीबीआई से। उन्हें यह भी उजागर करना चाहिए कि आखिर एनडीटीवी पति-पत्नी को क्यों बचा रहा है? इसे तो उन्होंने अपने लाइव भाषण में बताया नहीं। उसी लाइव प्रवचन में उन्होंने एक और झूठ बोला। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी यानी सुमना सेन ने आयकर विभाग को बताया था कि उनके पति यानी अभिसार एनडीटीवी में काम करते है इसलिए एनडीटीवी की जिम्मेदारी उन्हें न सौंपी जाए। बावजूद इसके आयकर विभाग ने उनकी पत्नी को एनडीटीवी का एसेसिंग अधिकारी बनाया।

पर सवाल यह है कि अगर इसकी सूचना सुमना सेन ने आयकर विभाग को दी थी तो उसका रिकॉर्ड भी होगा। चौंकाने वाली बात है कि ऐसा कोई रिकॉर्ड आयकर विभाग में नहीं। सुमना सेन के कंट्रोलिंग अधिकारी से पूछा गया कि क्या इस तरह का कोई रिकॉर्ड है जिसमें सुमना सेन ने अपने पति अभिसार शर्मा के बारे में बताया हो, तो जवाब था नहीं। कहा गया कि अभिसार शर्मा एनडीटीवी में काम करते हैं, इस बाबत कोई जानकारी सुमना सेन ने नहीं दी थी। यह स्थापित तथ्य है कि अगर कोई लिखित जानकारी विभाग को दी गई होती तो वह रिकॉर्ड में मौजूद होती है। पर उसका रिकॉर्ड में नहीं होना, अभिसार के दावों की पोल खोलता है। पर अभिसार हैं कि झूठ बोलेने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने ठीक कहा था कि वे इस पत्रिका का नाम भी नहीं लेना चाहते। लेना भी नहीं चाहिए क्योंकि यह पत्रिका सत्य रिपोर्ट करती है और सत्य हमेशा कटु होता है।

यह ही वह विडियो है जिसके जरिये अभिसार शर्मा ने सोशल मीडिया पर लोगों को गुमराह किया था। जितेन्द्र चतुर्वेदी ने दस्तावेजों के साथ अभिसार के इसी झूठ की पोल खोली!

अभिसार शर्मा एवं उसकी बीबी से जुड़ी अन्य खबरें:

नटुआ पत्रकार अभिसार शर्मा और उसकी बीवी का ‘यौन’ कांड!

अदालती लड़ाई सोशल मीडिया और फेसबुक वीडियो से नहीं लड़ी जाती अभिसार शर्मा! सवाल का जवाब तो तुम्हें जांच एजेंसियों के समक्ष ही देना होगा!

सीबीआई और आयकर विभाग में वो कौन लोग हैं, जो ‘पेटिकोट पत्रकार’ अभिसार शर्मा की बीबी सुमना सेन को बचा रहे हैं?

अभिसार शर्मा, पत्रकारिता का नटवरलाल!

अभिसार शर्मा और उसकी पत्नी के पास 11 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति! अब उसके असली रोने के दिन आ गये हैं नजदीक!

वाराणसी हादसे को लेकर दांत निपोरते हुए पत्रकार अभिसार शर्मा ने फैलाया फेकन्यूज!

साभार: http://www.yugwarta.com/

नोट: यह लेखक के निजी विचार हैं। IndiaSpeaksDaily इस आलेख में दी गई किसी भी सूचना की सटीकता, संपूर्णता, व्यावहारिकता अथवा सच्चाई के प्रति उत्तरदायी नहीं है।
URL: Abhisar Sharma wife Shumana Sen and her role in ndtv corruption-1

keywords: abhisar sharma journalisms natwarlal, Abhisar Sharma wife Shumana Sen, Shumana Sen and her role in ndtv corruption, Abhisar Sharma, CBI, Journalist, Ndtv Scandal, Prannoy Roy, Presstitutes, पत्रकार अभिसार शर्मा और उनकी IRS पत्नी सुमना सेन

Related

TAGGED: Abhisar Sharma, CBI, journalist, ndtv scandal, Prannoy Roy, presstitutes, पेटिकोट पत्रकार
ISD News Network July 10, 2018
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
ISD is a premier News portal with a difference.
Previous Article हमदर्द नहीं, कठुआ पीड़िता के शव की सौदागर निकली शेहला राशिद!
Next Article कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को धमकी देने वाले पर तुरंत कार्रवाई, लेकिन वकील प्रशांत पटेल के सिर के बीच गोली मारने की धमकी देने वाला अभी भी बाहर! यह तुष्टिकरण तो नहीं?
Leave a comment Leave a comment

Share your CommentCancel reply

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow
- Advertisement -
Ad image

Latest News

भारत ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर शोक जताया।
The Hindu Holocaust: $45 Trillion की लूट और 500 मिलियन मौतें: इतिहास का सबसे बड़ा सच!
“शंकराचार्य” वरदान हमारे
नरेंद्र मोदी ने इजराइल के लिए टांगे खोल दी है-अमेरिकी पत्रकार

You Might Also Like

SDeo blogफिफ्थ कॉलम

जॉज सोरस का ‘टूलकिट’ तो मोदी के मंत्री की बेटी निकली!

March 2, 2026
देशभ्रष्टाचारमुद्दाराजनीतिक खबर

ममता के पेन-ड्राइव से डरे अमित शाह?

January 10, 2026
SDeo blogफिफ्थ कॉलम

अमेरिका को खुश करने के लिए संघ के बाद मोदी सरकार ने भी लिया अमेरिकी लॉबिंग एजेंसी का सहारा!

January 6, 2026
फिफ्थ कॉलम

खुलासा… ‘लॉबिंग एजेंसी’ और मोदी सरकार के संबंधों का ‘कागज’ आया बाहर!

January 6, 2026
//

India Speaks Daily is a leading Views portal in Bharat, motivating and influencing thousands of Sanatanis, and the number is rising.

Popular Categories

  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD
- Download App -
Ad image

Copyright © 2015 - 2025 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?