By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: यूपी की वोटर लिस्ट में 16.18 लाख ‘रहस्यमयी’ मतदाता: चुनाव आयोग ने छिपाए नाम, कानून को ताक पर रखकर हुआ खेल?
Share
Notification
Latest News
‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!
Movie Zone SDEO's Story मूवी रिव्यू
‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!
Movie Zone SDEO's Story मूवी रिव्यू
अयोध्या में अखिलेश यादव के विरुद्ध संघाचार्य संतों की बैठक! दोहरा चरित्र उजागर!
संपादकीय
विशेष खोजी आलेख: क्या 2024 में 51 सीटों की ‘डिजिटल चोरी’ कर 240 तक पहुँची थी BJP? चुनाव आयोग के अंदरूनी दस्तावेजों से फूटा महाघोटाला!
खोजी आलेख
सुप्रीम-कोर्ट का पुनर्गठन हो
भाषा और साहित्य
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » मीडिया » खोजी आलेख » यूपी की वोटर लिस्ट में 16.18 लाख ‘रहस्यमयी’ मतदाता: चुनाव आयोग ने छिपाए नाम, कानून को ताक पर रखकर हुआ खेल?
खोजी आलेख

यूपी की वोटर लिस्ट में 16.18 लाख ‘रहस्यमयी’ मतदाता: चुनाव आयोग ने छिपाए नाम, कानून को ताक पर रखकर हुआ खेल?

ISD News Network
By ISD News Network 21 Min Read
Share
21 Min Read
SHARE

इंडिया स्पीक डेली ब्यूरो।उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले मतदाता सूची (Voter List) में एक बेहद संदिग्ध और कानून-विरोधी खेल सामने आया है। खोजी पत्रकारिता मंच ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ (The Reporters’ Collective) की रिपोर्टर आयुषी कर (Ayushi Kar) और सुमेधा मित्तल (Sumedha Mittal) की एक विस्तृत पड़ताल ने चुनाव आयोग के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। इस खोजी रिपोर्ट का संपादन वरिष्ठ पत्रकार नितिन सेठी ने किया है।

इस रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आए हैं, वे सीधे तौर पर बताते हैं कि उत्तर प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची में 16.18 लाख ऐसे मतदाता जोड़ दिए गए हैं, जिनका न तो कोई नाम सार्वजनिक है, न ही उनके आवेदन का कोई अता–पता!

यूपी में 16.18 लाख रहस्यमयी मतदाता।

नियमानुसार चुनाव आयोग को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए दाखिल किए गए सभी फॉर्म 6 आवेदनों का ब्योरा पब्लिक करना अनिवार्य है। लेकिन आयोग ने उन आवेदकों की पहचान छिपा ली।@ayushikar1998 और @tweetsumedha की रिपोर्ट

1/3https://t.co/lVeXB7oiUc

— the reporters' collective (@reporters_co) October 7, 2026

आइए, इस पूरे मामले को आम बोलचाल की भाषा में और बेहद आसान तरीके से समझते हैं कि आखिर उत्तर प्रदेश के चुनावी गणित में यह कौन सा नया ‘डिजिटल झोल’ किया गया है।

More Read

विशेष खोजी आलेख: क्या 2024 में 51 सीटों की ‘डिजिटल चोरी’ कर 240 तक पहुँची थी BJP? चुनाव आयोग के अंदरूनी दस्तावेजों से फूटा महाघोटाला!
अंगद का पैर सत्ता के दंभ पर नही अपितु सत्य,धर्म के आधार पर स्थिर था- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी
रामलीला मैदान में जन-महाभियोग, SIR का खूनी खेल, योगी का ‘दिल्ली सल्तनत’ पर आत्मघाती बम और 1984 का सियासी पाखंड: ‘दरबारी मीडिया’ के कैमरे का पूरा सच!
IDBI-Fairfax Scam: देश के बैंक को ‘कबाड़’ कानून से कबाड़ के भाव बेचा? कनाडाई कंपनी के आगे सरेंडर सरकार!

सबसे पहले समझिए: नियम क्या कहता है और कानून क्या है?

चुनाव आयोग के अपने ही नियम (Electoral Roll Manual) कहते हैं कि जब भी किसी नए मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा जाता है, तो उसके लिए फॉर्म-6 भरा जाता है।

कानूनन यह अनिवार्य है कि:

  1. जितने भी लोग नया नाम जुड़वाने (या कटने के बाद दोबारा जुड़वाने) के लिए फॉर्म भरते हैं, उनकी पूरी सूची, नाम और आवेदन का ब्योरा राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक किया जाए।
  2. यह विवरण इसलिए सार्वजनिक किया जाता है ताकि राजनीतिक दल, स्थानीय नागरिक और उम्मीदवार यह जांच सकें कि जो नाम जुड़ रहा है, वह असली आदमी है या कोई फर्जी वोटर।

लेकिन उत्तर प्रदेश में क्या हुआ?

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन कार्यालय की वेबसाइट से इन 16.18 लाख मतदाताओं के आवेदन का पूरा ब्योरा ही गायब है! कानून को ताक पर रखकर यह जानकारी जनता और राजनीतिक दलों से छिपा ली गई।

गणित का ऐसा झोल जो असंभव है: जितने आवेदन आए, उससे ज्यादा नाम जुड़ गए!

‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की टीम ने तकनीकी जानकारों की मदद से उत्तर प्रदेश के सीईओ द्वारा सार्वजनिक किए गए सभी फॉर्म-6 आवेदनों का डेटा निकाला और उनका मिलान अंतिम वोटर लिस्ट से किया। इसके बाद जो आंकड़े सामने आए, वे आंखें खोलने वाले हैं:

* आयोग ने जितने आवेदन सार्वजनिक किए: लगभग 71.38 लाख।

* आयोग ने अंतिम सूची में जितने नए नाम जोड़े: लगभग 84.3 लाख।

सीधा सा सवाल है—जब आवेदन ही 71.38 लाख आए थे, तो अंतिम सूची में 84.3 लाख नाम कैसे जुड़ गए? यानी 12.92 लाख अधिक मतदाताओं के नाम बिना किसी सार्वजनिक रिकॉर्ड के सीधे लिस्ट में टपका दिए गए!

यह कानूनी और प्रशासनिक रूप से नामुमकिन है। आप बिना फॉर्म-6 भरे किसी का नाम मतदाता सूची में जोड़ ही नहीं सकते। तो फिर ये अतिरिक्त 12 से 16 लाख लोग कौन हैं? वे किस विधानसभा क्षेत्र में जोड़े गए? किस बूथ पर जोड़े गए? उनका सत्यापन (Physical Verification) किस बीएलओ (BLO) ने किया? इसका कोई भी रिकॉर्ड जनता के सामने नहीं है।

आयोग की लीपापोती: ड्राफ्ट से पहले ही 16 लाख आवेदन कैसे आ गए?

जब इस भारी गड़बड़ी की पड़ताल की गई, तो पता चला कि चुनाव आयोग ने 7 मार्च की अपनी एक पुरानी प्रेस विज्ञप्ति में दबे पांव यह दावा किया था कि 16.18 लाख लोगों ने ड्राफ्ट सूची जारी होने से पहले ही आवेदन कर दिया था।

अब यहाँ आम आदमी के समझने वाली सबसे बड़ी बात यह है:

* मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) में नियम यह होता है कि पहले आयोग एक ड्राफ्ट (कच्ची) लिस्ट जारी करता है।

* जब कच्ची लिस्ट निकलती है, तभी किसी आम नागरिक को पता चलता है कि उसका नाम कट गया है या उसे ‘मृत/लापता’ घोषित कर दिया गया है। इसके बाद ही वह दोबारा नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म भरता है।

* ड्राफ्ट लिस्ट निकलने से पहले केवल वही लोग फॉर्म भर सकते हैं जो ताज़ा-ताज़ा 18 साल के हुए हों।

* क्या यह संभव है कि ड्राफ्ट लिस्ट आने से पहले ही अचानक 16.18 लाख नए युवा चुपचाप फॉर्म भर दें, और चुनाव आयोग 403 विधानसभाओं में से किसी भी एक विधानसभा के किसी भी एक बूथ का डेटा सार्वजनिक न करे?

जब पत्रकार ने पूछा सवाल, तो भड़क गए यूपी के मुख्य चुनाव अधिकारी

‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की रिपोर्टर ने जब इस 16.18 लाख ‘रहस्यमयी वोटरों’ की सच्चाई जानने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा से फोन पर बात की, तो उनका जवाब किसी लोकतांत्रिक संस्था के अधिकारी जैसा नहीं था।

सीईओ नवदीप रिणवा ने सवालों का जवाब देने के बजाय तुनक कर कहा:

“हम आपकी शंकाओं या सवालों को दूर करने के लिए परामर्श सेवा (Consultancy Service) नहीं चलाते।“

इतना कहकर उन्होंने फोन काट दिया। इसके बाद जब चुनाव आयोग और सीईओ को बाकायदा लिखित सवाल भेजे गए, तो उनका कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया। जब सब कुछ साफ और पारदर्शी है, तो एक संवैधानिक पद पर बैठा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पत्रकारों के सीधे सवालों से क्यों भाग रहा है?

96% की अभूतपूर्व मंजूरी दर: क्या गलत तरीके से काटे गए थे नाम?

इस पड़ताल में एक और बेहद चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। आम तौर पर जब राजनीतिक दल या लोग फॉर्म-6 भरते हैं, तो जांच के बाद उनमें से केवल 60 से 70 प्रतिशत फॉर्म ही मंजूर होते हैं (जैसे पश्चिम बंगाल में इसी दौरान मंजूरी दर सिर्फ 18.5% रही)।

लेकिन उत्तर प्रदेश में जितने लोगों ने आवेदन किया, उनमें से 96.27% लोगों के नाम सीधे मंजूर कर लिए गए! इसके दो ही मतलब निकलते हैं:

1 . या तो चुनाव आयोग ने जनवरी 2026 में जब ड्राफ्ट लिस्ट से 2.89 करोड़ वोटरों के नाम काटे थे, तो वे नाम पूरी तरह गलत, फर्जी और मनमाने ढंग से काटे गए थे, जिन्हें बाद में हड़बड़ाहट में वापस जोड़ना पड़ा।

2 . या फिर बिना किसी जमीनी जांच-पड़ताल के थोक के भाव में फॉर्म मंजूर कर दिए गए।

    याद रहे कि जनवरी में जब ड्राफ्ट लिस्ट में एक झटके में 2.89 करोड़ नाम काटे गए थे, तब खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने आपात बैठक कर पार्टी कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर 200-200 नाम दोबारा जुड़वाने का फरमान जारी किया था।

    16 लाख वोटरों का चुनावी असर: सरकारें बनाने और गिराने का खेल

    कुछ लोग कह सकते हैं कि यूपी में 13 करोड़ से ज्यादा वोटर हैं, तो 16 लाख का क्या महत्व है? चुनावी गणित को समझने वाला हर व्यक्ति जानता है कि 16 लाख वोट कोई छोटा आंकड़ा नहीं होता। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर औसतन जीत-हार का अंतर 2,000 से 5,000 वोटों का होता है। यदि ये 16 लाख अज्ञात और रहस्यमयी मतदाता चुनिंदा और संवेदनशील सीटों या बूथों पर रणनीतिक रूप से जोड़े गए हों, तो यह सीधे तौर पर 50 से 100 विधानसभा सीटों का परिणाम पलट सकते हैं!

    फॉर्म-7 का खेल: उप्र से तेलंगाना तक

    दूसरी तरफ यूपी की रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि जब 2.89 करोड़ नाम काटे गए, तो वे केवल ‘सॉफ्टवेयर’ से नहीं कटे, बल्कि लाखों फॉर्म-7 बिना किसी भौतिक सत्यापन (Physical Verification) के स्वीकार किए गए। बाद में जब भाजपा नेताओं ने ही कहा कि ‘हमारे अपने वोट कट गए’ और हर बूथ पर 200 नाम दोबारा जुड़वाने का दबाव बनाया, तो यह साबित हो गया कि पहले काटा गया डेटा पूरी तरह मनमाना और फर्जी था।

    बता दूं कि कानून के तहत केवल नाम सार्वजनिक करना ही जरूरी नहीं है, बल्कि दावे और आपत्तियों की 7 से 15 दिन की एक वैधानिक समय-सीमा (Inspection Window) होती है, ताकि कोई भी नागरिक या पार्टी यह देख सके कि कौन नया जुड़ा है और उस पर आपत्ति दर्ज करा सके। असल में 16.18 लाख मतदाताओं का ब्योरा छिपाकर चुनाव आयोग ने विपक्ष और जनता से ‘आपत्ति दर्ज कराने का कानूनी अधिकार’ ही छीन लिया। जब किसी को पता ही नहीं चलेगा कि कौन जुड़ा है, तो कोई आपत्ति कैसे दर्ज कराएगा? यह सीधे तौर पर प्राकृतिक न्याय (Natural Justice) के सिद्धांत की हत्या है।

    तेलंगाना में रंगेहाथ पकड़ा गया ‘फॉर्म-7′ का षड्यंत्र: ‘फ्रंटलाइन‘ और ‘इंडिया टुडे‘ का सनसनीखेज खुलासा

    वहीं दूसरी तरफ तेलंगाना में चुनाव आयोग और भाजपा की सांठगांठ की पोल प्रसिद्ध पत्रिका फ्रंटलाइन ने खोली है। पूर्व गृहसचिव, केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता आर. के. सिंह ने जिस थोक में फर्जी फॉर्म-7 (नाम कटवाने के आवेदन) दाखिल किए जाने का आरोप लगाया था, उसका जीता-जागता और रोंगटे खड़े कर देने वाला प्रमाण अब दक्षिण भारत के तेलंगाना से सामने आ गया है।

    प्रतिष्ठित पत्रिका ‘फ्रंटलाइन’ की खोजी रिपोर्ट और ‘इंडिया टुडे’ व ‘द हिंदू’ द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के ब्योरे के अनुसार, तेलंगाना में वास्तविक वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटने के लिए 29,700 से अधिक फॉर्म-7 दाखिल किए गए। लेकिन जब ‘फ्रंटलाइन’ ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की आधिकारिक वेबसाइट की पड़ताल की, तो पता चला कि कानून के तहत अनिवार्य होने के बावजूद 15% से भी कम जानकारी सार्वजनिक की गई थी।

    🚨BIG BREAKING : BJP Fraud EXPOSED in Telangana🔥(MUST Read & Share)

    Gyanesh your game over.

    Telangana SIR.
    Over 29,700 Form 7s filed to cut names from the voter list.
    Frontline checked the CEO's website.
    Details of less than 15% are public.

    In 8 constituencies it gets worse.…

    — The Rebel (@TheRebel_IN) October 7, 2026

    ​इससे भी ज्यादा भयावह स्थिति 8 विधानसभा क्षेत्रों में पाई गई। इन क्षेत्रों में आम नागरिकों के वोट काटने के लिए चुनाव अधिकारियों के नाम ही “आपत्ति करने वाले” (Objector) के रूप में दर्ज कर दिए गए! जब ‘फ्रंटलाइन’ ने उस अधिकारी से सवाल किया, तो उसने कैमरे और ऑन-रिकॉर्ड स्पष्ट कहा—”मुझे पता ही नहीं कि मेरा नाम आपत्ति करने वाले के तौर पर किसने और क्यों लिखा है!” छंटनी की इस लिस्ट में “आपत्ति का कारण” (Reason for objection) वाला कॉलम जानबूझकर खाली छोड़ दिया गया।

    ​हैदराबाद के मुशीराबाद विधानसभा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस और चुनाव तंत्र ने एक बीजेपी बूथ-लेवल एजेंट (BLA) को 30 से अधिक पहले से भरे हुए (Pre-printed) फॉर्म-7 के साथ पकड़ा, जिसमें विपक्षी समर्थकों के नाम काटने की साजिश थी। पकड़े जाने पर उस बीजेपी बूथ एजेंट ने ‘फ्रंटलाइन’ से ऑन-कैमरा स्वीकार किया:

    ​”मेरी पार्टी, बीजेपी के लोगों ने मुझे ये फॉर्म दिए थे। मुझे ये पार्टी के विधानसभा इंचार्ज से मिले थे।”

    ​ज़रा कल्पना कीजिए कि आप किसी कंपनी में काम कर रहे हों और छंटनी (Layoff) की लिस्ट में आपका नाम आ जाए। जब आप उस मैनेजर से पूछें जिसका नाम लिस्ट पर बतौर शिकायतकर्ता दर्ज है, तो वह कहे कि “मुझे नहीं मालूम मेरा नाम यहाँ कैसे आया,” और छंटनी का कॉलम भी खाली हो! आज भारतीय लोकतंत्र में मतदाता का वोट इसी अमानवीय और फर्जीवाड़े के मुहाने पर खड़ा है। ज्ञानेश कुमार के निर्वाचन आयोग में बैठे वे कौन लोग हैं जो यह खाली कॉलम भरकर वोटरों की राजनीतिक हत्या कर रहे हैं?

    पूर्व गृह सचिव आर. के. सिंह का खुलासा: 13 करोड़ गरीबों के वोट पर डाका

    ​पूर्व केंद्रीय गृह सचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह ने ‘सभी देशवासियों के नाम खुला पत्र’ लिखकर इस पूरी वैधानिक डकैती का पर्दाफाश किया है। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 (RPA, 1950) की कानूनी बारीकियों को रेखांकित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया है:-

    ज्ञानेश कुमार जी ने अब डर कर यह निर्णंय लिया है कि SIR (गहन मतदान पुनरीक्षण) में जिन 13करोड़ 30लाख लोगों को इन्होने विभिन्न हथकण्डे लगाकर मतदाता सूची से बाहर कर दिया था उनको मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाए। परन्तु ज्ञानेश कुमार जी जो गलती आपने किया उसको अब सुधारने…

    — R. K. Singh (@RajKSinghIndia) October 2, 2026

    ​* अखिल भारतीय SIR पूरी तरह अवैध: धारा 21 के तहत विशेष पुनरीक्षण (SIR) केवल विशेष परिस्थितियों में किसी खास निर्वाचन क्षेत्र या उसके हिस्से में लिखित कारणों के आधार पर किया जा सकता है। विशेष अपवाद को सामान्य नियम बनाकर पूरे देश में एक साथ SIR थोप देना कानून की खुली अवहेलना है।

    ​* प्रमाण का भार (Burden of Proof) उलट दिया: धारा 22 के अनुसार मतदाता का नाम काटने का अधिकार केवल निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ERO) को है, वह भी जांच और नोटिस देने के बाद। सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले ‘लाल बाबू हुसैन बनाम ईआरओ (1995)’ के अनुसार, किसी मतदाता को अयोग्य साबित करने का दायित्व जांच अधिकारी या आपत्ति करने वाले का होता है, न कि नागरिक का। लेकिन आयोग ने पूरी व्यवस्था पलट दी—पहले नाम काटे गए और फिर गरीब

    मतदाताओं को लाइन में लगाकर खुद को भारतीय साबित करने का बोझ उन पर लाद दिया गया।

    ​* ‘लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी’ की तकनीकी क्रूरता: पिता और पुत्र की दर्ज उम्र में 15 वर्ष से कम का अंतर दिखते ही कंप्यूटर सॉफ्टवेयर ने नाम खारिज कर दिए। आर. के. सिंह ने लिखा कि गरीब, अशिक्षित और मजदूर परिवारों में जन्म अस्पताल में नहीं होते, घरों में कैलेंडर नहीं होते; वे अंदाजे से उम्र लिखाते हैं। इस मामूली अंतर को आधार बनाकर लाखों गरीबों को बाहर कर दिया गया।

    ​* 3% बनाम 13% का चुनावी खेल: 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच मतों का अंतर मात्र 3% था, जबकि SIR के जरिए 13% यानी 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। यह अंतर किसी भी चुनाव के परिणाम को पूरी तरह पलटने के लिए काफी है।

    आयोग का विरोधाभास, जंतर–मंतर पर लाठियां और पृष्ठभूमि

    ​आयोग ने 26 सितंबर के उसी प्रेस नोट में जब यह लिखा कि बीएलओ घर-घर जाकर दस्तावेज लेंगे और रैन-बसेरों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे, तो यह उनका खुद का इकबालिया बयान था कि उनके सॉफ्टवेयर ने गरीबों के मताधिकार का संहार किया है।

    इसी आक्रोश के चलते गांधी जयंती (2 अक्टूबर) से लेकर 4-5 अक्टूबर तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारी जन-सैलाब उमड़ पड़ा। विपक्षी दलों, छात्र संगठनों और नागरिक समाज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को धारा 163 लगाकर हिरासत में लिया गया, मेट्रो स्टेशन बंद किए गए और आवाज दबाने के लिए मुकदमे दर्ज किए गए।

    “तुम मेरे लिए वोट चोरी करो, मैं तुम्हें कानूनी सुरक्षा दूंगा।“

    यह संकट केवल किसी सॉफ्टवेयर या फॉर्म की तकनीकी खामी नहीं है, बल्कि उस व्यवस्थागत क्षरण की पराकाष्ठा है जिसकी शुरुआत निर्वाचन आयुक्तों की चयन समिति से भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को बाहर करके की गई थी। सत्तापक्ष ने कानून बदलकर आयोग को अपने नियंत्रण में ले लिया, और आज उसी का नतीजा 13 करोड़ गरीबों और युवाओं के मताधिकार पर डाके और तेलंगाना जैसे संगठित अपराधों के रूप में सामने आ रहा है।

    असल में वर्ष 2023 में मोदी सरकार द्वारा बहुमत के बल पर संसद में पारित ‘मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें और पदावधि) अधिनियम’ के बल पर संस्थागत निष्पक्षता की ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम किया। इस कानून के जरिए सरकार ने सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के उस ऐतिहासिक आदेश को पलट दिया जिसमें चयन पैनल में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को अनिवार्य किया गया था; CJI को बाहर कर पैनल में प्रधानमंत्री और उनके द्वारा नामित एक केंद्रीय मंत्री को बैठाकर कार्यपालिका ने 2-1 का पक्का बहुमत हासिल कर लिया, जिससे मनपसंद आयुक्तों की नियुक्ति का रास्ता साफ हुआ।

    लेकिन षड्यंत्र की असली परत इस अधिनियम की धारा 15 में खुलती है, जहाँ चुनाव आयुक्तों को अभूतपूर्व ‘लीगल इम्युनिटी’ (कानूनी संरक्षण) देते हुए यह तय कर दिया गया कि सेवाकाल के दौरान उनके किसी भी फैसले या आधिकारिक कृत्य के खिलाफ देश की किसी भी अदालत में कोई दीवानी या आपराधिक मुकदमा नहीं चलाया जा सकता।

    पहले अपनी मर्जी से पसंदीदा अधिकारियों को चुनाव की सर्वोच्च कुर्सी पर बिठाना और फिर उन्हें हर तरह की अदालती जवाबदेही से कानूनी कवच प्रदान कर देना, सीधे तौर पर इसी खतरनाक सांठगांठ की ओर इशारा करता है कि—”तुम मनमाने तरीके से जनादेश को प्रभावित करने का काम करो, तुम्हें किसी भी कानूनी जांच या जेल जाने से बचाने की गारंटी हमारी है।”

    एक तरफ जहां विकसित लोकतांत्रिक देश डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक निर्भरता त्यागकर पुनः बैलेट पेपर और मानवीय सत्यापन की ओर लौट चुके हैं, वहीं दूसरी ओर भारत में अज्ञात सॉफ्टवेयर और फर्जी फॉर्मों के जरिए लोकतंत्र को बंधक बनाया जा रहा है।

    इंडिया स्पीक डेली की टिप्पणी: ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’, आयुषी कर और सुमेधा मित्तल की यह खोजी रिपोर्ट साबित करती है कि चुनाव आयोग में पारदर्शिता केवल भाषणों तक सीमित रह गई है। जब कानून कहता है कि हर आवेदक का नाम सार्वजनिक होना चाहिए, तो यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 16.18 लाख वोटरों की पहचान क्यों छिपाई?

    ‘इंडिया स्पीक डेली’ शुरू से यह सवाल उठा रहा है कि क्या तकनीक और सॉफ्टवेयर (ECINet) का इस्तेमाल चुनाव सुधार के लिए हो रहा है, या फिर वोटरों की अदला-बदली और जनादेश को प्रभावित करने के लिए? उत्तर प्रदेश की जनता और सभी विपक्षी दलों को इस 16.18 लाख अज्ञात वोटरों की बूथ-वार सूची तुरंत सार्वजनिक करने की मांग पर अड़ना होगा, अन्यथा निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद करना खुद को धोखे में रखने जैसा होगा।

    ISD News Network October 7, 2026
    🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

    साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

    एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

    ❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

    📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

    ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

    ✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
    ⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

    जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

    ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

    महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

    📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

    बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

    🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

    भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

    🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

    भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

    TAGGED: BJP AND CONGRESS, BJP voters, election commision, Election Commission of India, pm modi, Rahul Gandhi, up voter list, voter list, yogi aadityanath

    Related

    EXPOSED: 91% असली वोटरों को बाहर कर बंगाल में किसका खेल बना? RTI के 28 पन्नों से चुनाव आयोग बेनकाब!

    इंडिया स्पीक डेली ब्यूरो। लोकतंत्र की हत्या केवल मतदान केंद्रों...

    October 7 2026

    टाटा साम्राज्य में घमासान: क्या सत्ता, कानून और अंदरूनी जंग के चक्रव्यूह में फंस गया है देश का सबसे बड़ा कारोबारी घराना?

    विशेष खोजी रिपोर्ट | इंडिया स्पीक्स डेली बिजनस ब्यूरो ।...

    October 7 2026

    नागपुर में ‘101वें वर्ष’ का भाषण, अमेरिका से ₹205 करोड़ का ‘गुमनाम’ फंड: संघ के 2.44 करोड़ डॉलर के ‘DAF’ सिंडिकेट का भंडाफोड़!

    इंडिया स्पीक डेली ब्यूरो। नई दिल्ली: आज विजयदशमी है। आज...

    October 7 2026

    सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?

    विशेष खोजी डेस्क, इंडिया स्पीक डेली। वृंदावन के रमणरेती स्थित...

    October 7 2026

    Share this Article
    Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
    ISD News Network
    Posted by ISD News Network
    Follow:
    India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
    7 Comments
    • Avatar Anonymous says:
      October 8, 2026 at 12:46 pm

      रिपोर्ट स्पष्ट दिखा रही है कि चुनाव आयोग वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कर रही है और सत्ता पक्ष बीजेपी को चुनाव में फायदा पहुँचाने के लिए काम कर रहे हैं ।राजनीतिक दलों को इसके विरोध में आवाज़ उठानी चाहिए ताकि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीक़े से करवाए जाएं ।

      Loading...
      Reply
    • Avatar Anonymous says:
      October 8, 2026 at 3:01 pm

      क्या सच केवल यहीं मिलता है 🙏

      Loading...
      Reply
    • Avatar Anonymous says:
      October 8, 2026 at 3:02 pm

      क्या सच

      Loading...
      Reply
    • Avatar Anonymous says:
      October 8, 2026 at 3:03 pm

      खरा

      Loading...
      Reply
    • Avatar Anonymous says:
      October 8, 2026 at 7:14 pm

      जब अफसरों की कोई जिम्मेदारी, जवाबदेही जनता के प्रति नहीं है तो किस बात अफसर??

      Loading...
      Reply
    • Avatar Anonymous says:
      October 9, 2026 at 6:05 pm

      जब लोकतंत्र की बुनियाद यानी मतदाता सूची से जुड़े गंभीर सवाल सामने आएँ, तो उन्हें उठाने वाली कलम को सलाम करना हमारा कर्तव्य है! 🇮🇳✍️

      संदीप देव जी को उनकी निर्भीक और खोजपरक पत्रकारिता के लिए हार्दिक साधुवाद। उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में 16.18 लाख मतदाताओं से जुड़ी जानकारियों का मुद्दा उठाकर उन्होंने चुनावी पारदर्शिता और संवैधानिक जवाबदेही जैसे महत्वपूर्ण प्रश्नों को सार्वजनिक विमर्श के केंद्र में लाने का प्रयास किया है।

      पत्रकारिता का धर्म केवल खबरें प्रकाशित करना नहीं, बल्कि उन सवालों को सामने लाना भी है जिनके जवाब जनता को जानने चाहिए। लोकतंत्र में मतदाता महज एक संख्या नहीं, जनादेश की बुनियाद है। इसलिए मतदाता सूची से जुड़ी विसंगतियों पर स्पष्ट जवाब, पारदर्शिता और निष्पक्ष जाँच आवश्यक है।

      संदीप देव जी की लेखनी का सम्मान इसलिए भी जरूरी है कि उन्होंने इस विषय पर जनचर्चा को आगे बढ़ाया। अब संबंधित संस्थाओं की जिम्मेदारी है कि वे तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर उठाए गए सवालों का जवाब दें।

      लोकतंत्र की मजबूती असहज सवालों को दबाने में नहीं, उनका ईमानदारी से जवाब देने में है। जनहित के मुद्दों को सामने लाने वाली पत्रकारिता को सलाम!

      Loading...
      Reply
    • Avatar Priyajit Pattanaik says:
      October 9, 2026 at 6:08 pm

      संदीप देव जी को उनकी निर्भीक, तथ्यपरक और खोजपरक पत्रकारिता के लिए हार्दिक साधुवाद! 🙏

      उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में 16.18 लाख मतदाताओं से जुड़ी जानकारियों का मुद्दा उठाकर उन्होंने चुनावी पारदर्शिता और संवैधानिक जवाबदेही जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्नों को सार्वजनिक विमर्श के केंद्र में लाने का प्रयास किया है। पत्रकारिता का वास्तविक धर्म केवल घटनाओं का वर्णन करना नहीं, बल्कि उन सवालों को सामने लाना भी है, जिनके जवाब जनता को जानने चाहिए।

      लोकतंत्र में मतदाता केवल संख्या नहीं, बल्कि जनादेश की बुनियाद होता है। इसलिए मतदाता सूची से जुड़ी किसी भी विसंगति पर स्पष्टता, निष्पक्ष जाँच और पारदर्शी जवाबदेही अनिवार्य है।

      संदीप देव जी की लेखनी की सराहना इसलिए आवश्यक है कि उन्होंने एक गंभीर विषय पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया और जवाबदेही की जरूरत को रेखांकित किया। ऐसे सवालों का समाधान आरोप-प्रत्यारोप से नहीं, बल्कि तथ्यों, दस्तावेजों और निष्पक्ष जाँच से होना चाहिए।

      सत्ता हो या संवैधानिक संस्था—लोकतंत्र में किसी को भी सवालों से परे नहीं माना जा सकता। जनहित के मुद्दों को निर्भीकता से उठाने और पाठकों को सोचने के लिए प्रेरित करने वाली पत्रकारिता को मेरा हार्दिक सम्मान! ✍️

      Loading...
      Reply

    Leave your Comments Below Cancel reply

    --- Advertisement ---
    Ad imageAd image
    Ad imageAd image
    Ad imageAd image

    You Might Also Like

    खोजी आलेख

    विशेष खोजी आलेख: क्या 2024 में 51 सीटों की ‘डिजिटल चोरी’ कर 240 तक पहुँची थी BJP? चुनाव आयोग के अंदरूनी दस्तावेजों से फूटा महाघोटाला!

    November 11, 2026
    Events and Activities

    अंगद का पैर सत्ता के दंभ पर नही अपितु सत्य,धर्म के आधार पर स्थिर था- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी

    November 4, 2026
    मुद्दा

    रामलीला मैदान में जन-महाभियोग, SIR का खूनी खेल, योगी का ‘दिल्ली सल्तनत’ पर आत्मघाती बम और 1984 का सियासी पाखंड: ‘दरबारी मीडिया’ के कैमरे का पूरा सच!

    November 2, 2026
    खोजी आलेखभ्रष्टाचार

    IDBI-Fairfax Scam: देश के बैंक को ‘कबाड़’ कानून से कबाड़ के भाव बेचा? कनाडाई कंपनी के आगे सरेंडर सरकार!

    October 30, 2026
    //

    India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

    Popular Categories

    • ISD Daily Live
    • Video Library
    • JOIN US / LOGIN

    Quick Links

    • Refund & Cancellation Policy
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms of Service
    • Advertise With ISD

    Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

    Removed from reading list

    Undo
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Register Lost your password?
    %d